झारखंडः पिछले 24 घंटे में मिले 1925 कोरोना संक्रमित, 17 की हुई मौत
रांची। अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य भर के विभिन्न जिलों में 1925 नए संक्रमितों की पहचान की गई। वहीं, 553 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। कोरोना संक्रमण के नए मामलों के साथ अब पूरे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 9249 पहुंची गई है। इनमें से केवल रांची में 4721 संक्रमित है।

वहीं, शुक्रवार को 17 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई। मृतकों में चतरा, गुमला, पलामू, साहेबगंज से 1, धनबाद से 2, पूर्वी सिंहभूम से 3 और रांची से 8 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा शुक्रवार को रांची के भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कोविशील्ड के 10 लाख डोज पहुंचे। वैक्सीन अब राज्य के सभी जिले के सदर अस्पताल में सप्लाई की जा रही है।
अब पूरे राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,32,790 पहुंची गई है। इनमें से 1,22,383 ठीक हो चुके हैं। वहीं, शुक्रवार को बोकारो से 61, चतरा से 19, देवघर से 52, , धनबाद से 94, दुमका से 70, पूर्वी सिंहभूम से 256, गढ़वा से 28, गिरिडीह से 12, गोड्डा से 25, गुमला से 37, हजारीबाग से 36, जामताड़ा से 55, खूंटी से 61, कोडरमा से 65, लातेहार से 26, लोहरदगा से 25, पाकुड़ से 26, पलामू से 33, रामगढ़ से 64, रांची से 754, साहेबगंज से 49, सरायकेला से 13, सिमडेगा से 15, पश्चिमी सिंहभूम से 49 नए मरीज मिले।
एक दिन पहले राज्य को कोवैक्सीन के दो लाख डोज मिले थे। शुक्रवार शाम को 7:30 बजे तक राज्य के स्टॉक में कोवैक्सीन के 2,14,449 डोज और कोविशील्ड के 10,68,392 डोज थे। इधर, जानकारी के अनुसार देश में अभी 13.5 करोड़ वैक्सीन उपलब्ध है। इनमें से 9.1 करोड़ टीके अब तक लोगों को लग चुके हैं। जबकि 2.4 करोड़ टीकों का स्टॉक है। इनमें से 1.9 करोड़ टीके राज्य में भेजने हैं।












Click it and Unblock the Notifications