'...ऐतिहासिक दिन, बापू की सोच पर हर दिन काम करने की जरूरत', गांधी जयंती पर बोले सीएम हेमंत सोरेन
महात्मा गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के दिग्गजों ने बापू याद करते हुए आजादी के बाद भारत निर्माण में उनकी सोच को अहम बताया है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने कहा कि अब तक भारत ने किसी ना किसी रूप में महात्मा गांधी की ही सोच पर काम किया है। इससे बापू की सोच की प्रमाणिकता स्वत: ही स्थापित हो जाती है।
राजधानी रांची में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और सीएम हेमंत सोरेन ने बापू को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि देश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। गांधी जयंती के मौके पर हम उनके आदर्शों को याद कर रहे हैं। बापू का संदेश समाज के लिए आज भी प्रासंगिक है। सीएम सोरेन ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए लोग गली-मोहल्ले और चौक-चौराहे पर एकत्रित हो रहे हैं। ये देखा जा सकता है कि भारत में कहीं न कहीं महात्मा गांधी का ही मार्गदर्शन काम आता है।

सीएम सोरेन ने आगे कहा, "आज देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। अब तक लोगों ने किसी न किसी तरह से महात्मा गांधी की सोच को स्थापित करने का काम किया है। लेकिन 2 अक्टूबर आज ही नहीं हर दिन हमारे लिए ऐसा ही दिन इस सोच पर काम करने की जरूरत है। जब तक महात्मा गांधी के आदर्शों पर हम चलेंगे, जीवन में कई तरह की कठिनाई आएगी। आज बिरले लोग होंगे, जिमें महात्मा गांधी के आचरण पर चल पाएं। महात्मा गांधी ने दुनिया में जिस तरह से उन्होंने पहचान बानाई, मुझे नहीं लगता आज किसी के पास इतनी विलक्षण ताकत हो।"
सीएम ने महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि उनकी सोच थी, स्वच्छ मन, स्वच्छ सोच, स्वच्छ समाज की परिकल्पना, आज उनको याद करने की आवश्यकता इसलिए पड़ती है कि उनके सोच और विचार हैं, लेकिन आज थोड़े अधूरे से दिखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications