Jharkhand: सीएम चंपई सोरेन का बयान, गीता कोड़ा के भाजपा शामिल होने पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा

Jharkhand: झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने कहा है कि कांग्रेस की सांसद गीता कोड़ा के भाजपा में शामिल होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि कोल्हान प्रमंडल में गठबंधन की स्थिति पूर्व से काफी अच्छी होगी और गठबंधन और मजबूत होगा।

champai soren

चंपई सोरेन ने विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोकसभा चुनाव में कोई समस्या नहीं होने जा रही है। कोल्हान प्रमंडल में बीते विधानसभा चुनाव में तो भाजपा खाता तक नहीं खोल पाई थी। इस बार दोनों लोकसभा सीटों पर भी गठबंधन विजय हासिल करेगा। गीता कोड़ा के स्थान पर गठबंधन का कौन प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा, इसपर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा है कि गठबंधन के अंदर यह तय होगा कि कौन वहां से चुनाव लड़ेगा।

चंपई सोरेन ने नीति आयोग के आंकड़ों पर भी पलटवार करते हुए नीति आयोग ने बताया कि भारत में मात्र पांच %लोग ही गरीब बचे हैं। बाकी सब गरीबी रेखा से ऊपर आ चुके हैं। कोई केंद्र सरकार से पूछे कि अगर 140 करोड़ की जनसंख्या में केवल पांच % अर्थात सात करोड़ लोग ही गरीब बचे हैं तो फिर वह 80 करोड़ लोग कौन हैं, जिनको मुफ्त अनाज देने की बात को एक उपलब्धि की तरह चुनावी रैलियों में प्रचारित की जाती है?

यह भी पढ़ें Jharkhand: भाजपा पर बरसे CM चंपई सोरेन, कहा- हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी थी साजिश,

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+