Jharkhand: भाजपा पर बरसे CM चंपई सोरेन, कहा- हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी थी साजिश
Jharkhand: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लोकसभा चुनाव के निकट आते ही आक्रामक रवैया अख्तियार कर लिया है। रविवार को इस बीच चंपई सोरेन ने रांची स्थित अपने आवास में हुंकार भरी। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल भेजा है। उनके कार्यों से केंद्र की भाजपा सरकार को परेशानी हो रही थी। उनके कामों से विपक्षियों के पेट में दर्द हो रहा था।

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि भाजपा के पेट दर्द को और बढ़ाना है। उन्होंने कई दलों से आए लोगों का झारखंड मुक्ति मोर्चा में स्वागत करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की साजिश के तहत की गई गिरफ्तारी के विरुद्ध आरंभ हुए आंदोलन का यह परिणाम है कि लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ बड़ी तेजी से जुड़ रहे हैं, यह संघर्ष जल्द ही जन आंदोलन का रूप ले लेगा।
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, निर्माण, गांव-किसान, युवा-शहर, सड़क हर क्षेत्र में विकास कार्यों को सरकार आगे कदम बढ़ाएगी। हमें झारखंड राज्य आंदोलनकारियों की बदौलत मिला है, जिस तरीके से हेमंत सोरेन युवा मुख्यमंत्री के तौर पर कार्य कर रहे थे, सुदूर गांव में भी हर एक घर तक योजना पहुंचने का कार्य कर रहे थे। इसी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने साजिश के तहत उनको जेल भेजा। मिलन समारोह एक जन आंदोलन की शुरुआत है। आगामी दिनों में यह बड़ा रूप लेगा।












Click it and Unblock the Notifications