Jharkhand Chunav: 50 लाख 'लाभार्थी' हैं लक्ष्य! JMM की महिला ब्रिगेड कैसे दे रही है BJP को टक्कर?

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनावों की घोषणा से पहले ही सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और मुख्य विपक्षी बीजेपी ने जोरदार चुनावी अभियान चला रखा है। इनमें जेएमएम की विशेषता ये है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन अलग से मोर्चा संभाले हुई हैं और लगता है कि उनका लक्ष्य मुख्य रूप से प्रदेश की महिला वोटर हैं।

जेएमएम महिला ब्रिगेड की अगुवाई कर रही हैं कल्पना सोरेन
भाजपा ने झारखंड में चुनाव तारीखों की घोषणा से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम करवाए हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उतर चुके हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सह-चुनाव प्रभारी की भूमिका में सक्रिय हैं।

jharkhand chunav

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पार्टी की परिवर्तन यात्रा में जनसभाएं कर रहे हैं। दूसरी तरफ से जेएमएम की महिला ब्रिगेड ने भी पूरी तरह से कमान कसी हुई है और कंट्रोल खुद कल्पना सोरेन कर रही हैं।

पूरे झारखंड को कवर करने वाली हैं कल्पना सोरेन
एक हफ्ते में उनकी टीम 50 से ज्यादा जनसभाएं, जन संवाद और रात्रि चौपाल जैसे कार्यक्रम कर चुकी है। राज्य में जेएमएम की अगुवाई वाली सरकार है, जिसमें कांग्रेस और आरजेडी भी शामिल है। लेकिन, लगता है कि गठबंधन ने महिला वोटरों को टारगेट करने के लिए पूरी तरह से सीएम की पत्नी को जिम्मेदारी दे दी है।

'मैया सम्मान यात्रा' पर निकली हैं कल्पना सोरेन
महिला वोटरों को लक्ष्य बनाने के पीछे खास वजह है। प्रदेश में करीब 2.59 वोटर हैं, जिनमें से 1.31 करोड़ पुरुष और 1.28 महिला वोटर हैं। मतलब, यहां का चुनाव आधी आबादी के मतदान पर काफी कुछ निर्भर करने जा रहा है। इसी को देखते हुए 23 सितंबर को कल्पना सोरेन ने 'मैया सम्मान यात्रा' की शुरुआत की थी।

इस यात्रा में राज्य की मंत्री बेबी देवी और दीपिका पांडे सिंह भी उनका साथ दे रही हैं। तीन महिला नेताओं की यह टीम अभी तक पलामू और कोल्हान डिविजन का दौरा कर चुकी है और आने वाले दिनों में बाकी तीन डिविजनों में भी जाने वाली है। एक हफ्ते से कम वक्त में इस महिला ब्रिगेड ने जिस तरह से 50 कार्यक्रम किए हैं, उससे इनकी रणनीति का अंदाजा लग सकता है।

'मैया सम्मान यात्रा' की 50 लाख लाभार्थी हैं टारगेट
दीपिका सिंह पांडे कांग्रेस कोटे की मंत्री हैं। उन्होंने अंग्रेजी अखबार ईटी को बताया है, 'दिन के समय में हम जनसभाएं करते हैं और महलिाओं से संपर्क करके सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में उन्हें होने वाली दिक्कतों को जानने की कोशिश करते हैं। मैया सम्मान योजना की 50 लाख लाभार्थी हैं और हमारी योजना उन सभी से जुड़ने की है।'

महिला नेताओं की यह टीम कॉलेज जाने वाली और कस्तूरबा गांधी स्कूलों की छात्राओं के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ बातचीत करती हैं।

महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए देने लगी है हेमंत सरकार
दरअसल, चुनावों के मुहाने पर आकर हेमंत सोरेन सरकार ने पिछले 18 अगस्त को ही 'मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना' के तहत 21 से 50 साल की महिलाओं के खातों में 1,000 रुपए की रकम ट्रांसफर करना शुरू किया है। इस योजना से आर्थिक तौर पर गरीब महिलाओं को तत्काल लाभ मिलना शुरू हो चुका है। पिछले महीने तक लाभार्थियों के खाते में दो किस्तें डाली जा चुकी हैं।

अभी तक 48 लाख से ज्यादा महिलाओं ने इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है, जिनमें से करीब साढ़े 45 लाख महिलाओं को इसका फायदा मिलना शुरू भी हो गया है। इस योजना की वजह से गरीब महिलाओं को अपनी छोटी-मोटी जरूरतों के लिए पति की कमाई के भरोसे नहीं रहना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें- वादे पे तेरे मारा गया! JMM पर बीजेपी का तीखा हमला, CM हेमंत को दिलाई 'चुनावी गारंटी' की याद

ऐसे में जेएमएम को उम्मीद है कि इस योजना से जुड़ी यात्रा की अगुवाई करके कल्पना सोरेन महिला वोटरों से सीधे कनेक्ट हो रही हैं, जिससे आखिरकार उनके गठबंधन को चुनावों में बड़ा लाभ मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+