Jharkhand: IPS अधिकारी अजय कुमार सिंह बने झारखंड के नए DGP, चुनावों के बीच EC की बड़ी कार्रवाई

Ajay Kumar Singh new DGP Jharkhand: चुनाव आयोग ने सोमवार (21 अक्टूबर) को झारखंड कैडर के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह को राज्य का डीजीपी नियुक्त किया। सूत्रों के हवाले से ये खबर आई है। झारखंड चुनावों के बीच चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है।

कुछ दिनों पहले ही चुनाव आयोग ने अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद से हटाया था। भारतीय पुलिस सेवा के 1989 बैच के अधिकारी अजय कुमार सिंह का चयन तीन आईपीएस अधिकारियों के पैनल में से किया गया था, जिनके नाम राज्य सरकार ने भेजे थे।

Meet Ajay Kumar Singh new DGP of Jharkhand

चुनाव प्राधिकरण ने कार्यवाहक डीजीपी अनुराग गुप्ता को पिछले चुनावों में चुनाव संबंधी कदाचार के उनके "इतिहास" के कारण हटाने का आदेश दिया था, जिसके बाद ये नाम भेजे गए। राज्य में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होने हैं।

ये भी पढ़ें- कौन हैं झारखंड के नए DGP अजय कुमार सिंह, जिन्हें विधानसभा चुनाव के बीच मिली बड़ी जिम्मेदारी

Who is Ajay Kumar Singh? कौन हैं अजय कुमार सिंह?

  • 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह डीजीपी बनने से पहले झारखंड में पुलिस हाउसिंग के एमडी-कम-डीजी एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के पद पर तैनात थे।
  • अजय कुमार सिंह राज्य में सीआईडी, स्पेशल ब्रांच, रेलवे में अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) के पद पर भी काम कर चुके हैं।
  • अजय कुमार सिंह एडीजी बनने से पहले सिंह हजारीबाग और धनबाद समेत कई जिलों में एसपी रह चुके हैं।
  • अपने 32 साल के पुलिस करियर में अजय कुमार सिंह बिहार के मुजफ्फरपुर, लखीसराय, पूर्णिया, मुंगेर जैसे शहरों के एसपी भी रह चुके हैं। उनकी पहली पोस्टिंग 1991 में झारखंड के रामगढ़ जिले में एएसपी के तौर पर हुई थी।

ये भी पढ़ें- 'झारखंड चुनाव से पहले DGP अनुराग गुप्ता को तत्काल प्रभाव से हटाएं', EC ने हेमंत सरकार को क्यों दिया ये निर्देश

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर अगले महीने दो चरणों में मतदान होगा। झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को मदतान होना है। मतो की गिनती 23 नवंबर को होगी।

2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) 30 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 25 सीटें मिलीं और कांग्रेस को 16 सीटें मिलीं। झारखंड विकास मोर्चा (JVM) को 3 सीटें मिलीं जबकि ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन को दो सीटें मिलीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+