'पूरे परिवार को जेल भेजने की प्लानिंग, पीछे पड़े हैं 7 EX-CM', हेमंत सोरेन ने चम्पाई के इलाके में BJP को घेरा
Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र की एनडीए सरकार की आलोचना करते हुए उन पर आदिवासियों के साथ 'बोका' (बेवकूफ) जैसा व्यवहार करने आरोप लगाया है। हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार के साथ चूहे-बिल्ली का खेल खेला जा रहा है।
हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि उनकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिशें सरकार बनते ही शुरू की गई थी। सोरेन ने दावा किया कि भाजपा अब जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके उनके पूरे परिवार को फंसा कर जेल भेजने की कोशिश कर रही है। हेमंत सोरेन ने कहा कि उनके पीछे सात-सात पूर्व सीएम पड़े हैं।

ये भी पढ़ें- हेमंत सोरेन या बाबूलाल मरांडी या कोई और...? झारखंड में मुख्यमंत्री के लिए पहली पसंद कौन? सर्वे में हुआ खुलासा
हेमंत सोरेन ने भाजपा को चम्पाई सोरेन के कोल्हन इलाके पश्चिमी सिंहभूम में घेरा है। बिना नाम लिए हेमंत सोरेन ने अपने बयान से ये संदेश दिया है कि भाजपा ने अपने पाले में कई पूर्व सीएम को तो कर लिया है लेकिन अब तक सीएम फेस के नाम का ऐलान नहीं किया है।
हेमंत सोरेन ने कहा- मेरे पीछे विपक्ष के सात-सात पूर्व मुख्यमंत्री लगे हुए हैं
हेमंत सोरेन ने कहा, ''हम जब सरकार में आए तो विभिन्न योजनाओं को लोगों के लिए शुरू किया। हमें पता था हमारे राज्यवासियों की जरूरत। बच्चों की पढ़ाई हो या बीमारी में इलाज का खर्च, या कोई और जरूरत-लोगों को मजबूरन महाजनों से कर्जा लेना पड़ता था। इन लोक-कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर हम लोगों की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। और आने वाले 5 साल में हर परिवार को 1 लाख रुपये देने का भी काम करेंगे।''
हेमंत सोरेन ने कहा, ''विपक्ष में बैठे लोग महाजनों की जमात है, जिन्हें हम लोगों ने आपकी मदद से 2019 में उखाड़ फेंका था। यह लोग फिर से अपना सर खड़ा करने की तैयारी कर रहा है। आज आपके एक मुख्यमंत्री के पीछे विपक्ष के सात-सात पूर्व मुख्यमंत्री लगे हुए हैं। हमें जेल भेजने के लिए, झूठे आरोप में फंसाने के लिए। अब तो ये पूरे परिवार को जेल में डालने की योजना बना रहे हैं।''
ये भी पढ़ें- Jharkhand chunav: झारखंड की इन सीटों पर INDIA बनाम NDA में महामुकाबला, जानें किसका पलड़ा भारी?
CM हेमंत सोरेन बोल- आने वाले चुनाव में भी भाजपा का हाल बुरा होगा
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, ''लोकसभा चुनाव में इन्होंने मुझे जेल में डाला। लेकिन इसका परिणाम हुआ कि झारखंडियों ने इनके गाल में तमाचा लगाया और आने वाले चुनाव में भी इनका यही हाल होगा। आवास को लेकर केंद्र सरकार की तीन-चार साल बाद अब नींद टूटी है। अब गरीबों के आवास के लिए यह पैसा भेज रहे हैं। उन्हें पता चल गया है कि अब झारखंड में बैठे लोग उनकी राजनीति रोटी पकने नहीं देंगे।''
ये भी पढ़ें- 'चम्पाई के लिए सिर्फ सोरेन सरनेम नहीं था काफी', अब झारखंड CM पद से हटाए जाने की बड़ी वजह आई सामने!












Click it and Unblock the Notifications