हेमंत सोरेन या बाबूलाल मरांडी या कोई और...? झारखंड में मुख्यमंत्री के लिए पहली पसंद कौन? सर्वे में हुआ खुलासा
Jharkhand Elections 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में इस बार सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में कड़ा मुकाबला होने वाला है। अभी के आए लगभग सारे सर्वे या ओपिनियन पोल में संकेत दिए गए हैं कि भाजपा इस चुनाव में राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। वहीं जेएमम राज्य की दूसरी बड़ी पार्टी बनेगी।
ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत-मैट्रिज ओपिनियन पोल ने सर्वे कराया है कि झारखंड में मुख्यमंत्री के लिए पहली पसंद कौन है? क्या जनता फिर से हेमंत सोरेन को सत्ता की बागडोर सौंपना चाहती है या फिर इस बार बाबूलाल मरांडी को फिर से मौक देगी? या भाजपा में आए अन्य पूर्व मुख्यमंत्रियों चम्पाई सोरेन और अर्जुन मुंडा पर भरोसा करना चाहती है? आइए जानें क्या कहता है सर्वे?

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: झारखंड में इस बार किसकी सरकार? ओपिनियन पोल से साफ हो गई तस्वीर
झारखंड में मुख्यमंत्री बसे पसंदीदा चेहरा कौन?
🔴 टाइम्स नाउ नवभारत-मैट्रिज ओपिनियन पोल के सर्वे के मुताबिक इस बार झारखंड में सत्ता बदल सकती है। पसंदीदा मुख्यमंत्री के लिए किए गए सर्वे के मुताबिक सीएम की रेस में सबसे आगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) का नाम सबसे आगे हैं। झारखंड की 42 फीसदी जनता चाहती है कि बाबूलाल मरांडी झारखंड के नए सीएम बनें।
🔴 इंडिया गठबंधन के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सीएम रेस में दूसरे नंबर पर हैं। झारखंड की 29 फीसदी जनता ही हेमंत सोरेन को अगला मुख्यमंत्री बनते देखना चाहती है। सर्वे में कहा गया है कि मनी लॉन्ड्रिंग की केस में जेल जाने के बाद से हेमंत सोरेन की लोकप्रियता घटी है।
🔴 झारखंड की सियासत में इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहने वाले दिग्गज नेता चम्पाई सोरेन की लोकप्रियता बढ़ी है। झारखंड की 8 फीसदी जनता चाहती है कि चम्पाई सोरेन राज्य की बागडोर संभालें। चम्पाई सोरेन हाल ही में जेएमएम छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।
🔴 वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके अर्जुन मुंडा को भी राज्य की 8 फीसदी जनता सीएम की कुर्सी पर बिठाना चाहती है। वहीं जबकि 13 फीसदी वोटर्स अन्य को सीएम देखना चाहती है।
ये भी पढ़ें- झारखंड में कांग्रेस कितने सीटों पर लड़ेगी चुनाव? क्या होगा टिकट बंटवारे का फार्मूला? बैठक में हुआ तय
सर्वे में बाबूलाल मरांडी का नाम आने पर JMM ने कसा तंज
इस सर्वे में सीएम की पहली पसंद के लिए बाबूलाल मरांडी का नाम आने पर जेएमएम ने तंज कसा है। सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर कहा, '' इस क्रांतिकारी सर्वे को आए 24 घंटे से अधिक हो गया है। पर भाजपा ने अब तक बाबूलाल मरांडी जी को अपनी ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है। क्या यह शर्मनाक नहीं है? आखिर क्या कमी है अपने बाबूलाल मरांडी जी में, उनकी लोकप्रियता उफ़ाने मार रही है सर्वे में।''
ये भी पढ़ें- झारखंड में भाजपा का सत्ता वापसी प्लान हुआ ON, JMM से एक कदम आगे रहने के लिए बनाई ये रणनीति












Click it and Unblock the Notifications