Jharkhand Election: मरांडी, चम्पाई से सुदेश महतो तक, जानें NDA के ये 15 दिग्गज नेता किस सीट से लड़ेंगे चुनाव?
Jharkhand Assembly election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीटों पर बंटवारा तय हो चुका है। विधानसभा की 81 सीटों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 68 सीट, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) 10 सीट, जनता दल (यूनाइटेड) 2 सीटें और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) एक सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के सह-प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि ये सीट बंटवारे अब फाइनल हो चुका है। 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को होंगे। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav: भाजपा MLA केदार हाजरा और आजसू नेता उमाकांत JMM में हुए शामिल, अब इस सीट से लड़ेंगे चुनाव
भाजपा जल्द ही उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर सकता है। भाजपा ने लगभग कई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। यहां NDA के कुछ ऐसे 15 नेताओं के नाम दिए गए हैं, जिनके सीटों पर लगभग सहमति तय हो गई है।
Jharkhand Chunav 2024: NDA के ये 15 नेता किस सीट से लड़ेंग चुनाव?
- 1. बाबूलाल मरांडी (BJP)-राजधनवार विधानसभा सीट
- 2. सीता सोरेन (BJP)-जामताड़ा विधानसभा सीट
- 3.सुदेश महतो (AJSU)-सिल्ली विधानसभा सीट
- 4. सरयू राय (JDU) -जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट
- 5. लुईस मरांडी (BJP)-दुमका विधानसभा सीट
- 6. चम्पाई सोरेन (BJP)-सरायकेला विधानसभा सीट
- 7. राजा पीटर (JDU)-तमाड़ विधानसभा सीट
- 8. बाबूलाल सोरेन (BJP)-घाटशिला विधानसभा सीट
- 9. गीता कोड़ा (BJP)- जगन्नाथपुर विधानसभा सीट
- 10. सुनील सोरेन (BJP)-जामा विधानसभा सीट
- 11. अपर्णा सेनगुप्ता (BJP)-निरसा विधानसभा सीट
- 12. अमर बाउरी (BJP)-चंदनकियारी विधानसभा सीट
- 13. मीरा मुंडा (BJP)- पोटका विधानसभा सीट
- 14. अमित मंडल (BJP)-गोड्डा विधानसभा सीट
- 15. नवीन जायसवाल (BJP) रांची विधानसभा सीट
ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav 2024: झारखंड की 81 सीटों में भाजपा, AJSU-JDU किस-किस सीट पर लड़ेगी चुनाव? देखें पूरी लिस्ट
Jharkhand Election 2024 Date: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का पूरा शेड्यूल
राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तारीख
फेज-1: 18.10.2024 (शुक्रवार)
फेज-2: 22.10.2024 (मंगलवार)
नामांकन करने की अंतिम तारीख
फेज-1: 25.10.2024 ((शुक्रवार)
फेज-2: 29.10.2024 (मंगलवार)
नामांकन की जांच की तारीख
फेज-1: 28.10.2024 (सोमवार)
फेज-2: 30.10.2024 (बुधवार)
उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख
फेज-1: 30.10.2024 (बुधवार)
फेज-2: 01.11.2024 (शुक्रवार)
मतदान (वोटिंग) तारीख
फेज-1: 13.11. 2024 (बुधवार) -(43 सीटों पर वोटिंग)
फेज-2: 20.11.2024 (बुधवार) - (38 सीटों पर वोटिंग)
परिणाम, नतीजे कब आएंगे?
23.11.2024 (शनिवार)
मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल कब तक है?
5 जनवरी 2025
झारखंड फेज-1: किन 43 सीटों पर होगी वोटिंग
झारखंड के पहले चरण में 13 नवंबर को 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। जो इस प्रकार हैं...
- कोडरमा
- बरकट्ठा
- बरही
- बड़कागांव
- हजारीबाग
- सिमरिया
- चतरा
- बहरागोड़ा
- घाटशिला
- पोटका
- जुगसलाई
- जमशेदपुर पूर्वी
- जमशेदपुर पश्चिमी
- ईचागढ़
- सरायकेला
- चाईबासा
- मझगांव
- जगन्नाथपुर
- मनोहरपुर
- चक्रधरपुर
- खरसावां
- तमाड़
- तोरपा
- खूंटी
- रांची
- हटिया
- कांके
- मांडर
- सिसई
- गुमला
- बिशुनपुर
- सिमडेगा
- कोलेबिरा
- लोहरदगा
- मनिका
- लातेहार
- पांकी
- डालटनगंज
- विश्रामपुर
- छतरपुर
- गढ़वा
- भवनाथपुर
झारखंड फेज-2: किन 38 सीटों पर होगी वोटिंग
झारखंड के दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। जो इस प्रकार हैं...
- राजमहल
- बोरियो
- बरहेट
- लिट्टीपाड़ा
- पाकुड़
- महेशपुर
- शिकारीपाड़ा
- नाला
- जामताड़ा
- दुमका
- जामा
- जरमुंडी
- मधुपुर
- सारठ
- देवघर
- पोड़ैयाहाट
- गोड्डा
- महगामा
- रामगढ़
- मांडू
- धनवार
- बगोदर
- जमुआ
- गांडेय
- गिरिडीह
- डुमरी
- गोमिया
- बेरमो
- बोकारो
- चंदनकियारी
- सिंदरी
- निरसा
- धनबाद
- झरिया
- टुंडी
- बाघमारा
- सिल्ली
- खिजरी












Click it and Unblock the Notifications