झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने जस्टिस एल पी एन शाहदेव की पुण्‍यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखण्ड आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले जस्टिस एल पी एन शाहदेव की पुण्‍यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम हेमंत सोरेन ने एक पोस्‍ट शेयर कर स्‍वर्गीय शाहदेव को नमन किया।

Jharkhand cm

झारखंड सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट शेयर की जिसमें उन्‍होंने लिखा

न्याययिक सेवा में होते हुए भी जस्टिस एल पी एन शाहदेव जी ने झारखण्ड आंदोलन को बिना किसी दल के बंधन में बंधे हुए अपनी बौद्धिक ऊर्जा से सींचा था। झारखण्ड आंदोलन में अपनी महती भूमिका निभाने वाले जस्टिस एल पी एन शाहदेव जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।

झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसके साथ ही जस्टिस शाह देव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि

जस्टिस एल.पी.एन. शाहदेव जी न्यायिक सेवा में होते हुए भी झारखण्ड आन्दोलन को उन्होंने बिना किसी दल के बंधन में बंधे हुए अपनी बौद्धिक ऊर्जा से सींचा था। आने वाली पीढ़ियों को उनके दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। पुण्यतिथि पर मैं सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

झारखंड बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताते हुए कहा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आपके इस श्रद्धांजलि संदेश के लिए हमारे सभी परिजनों की ओर से हृदय से आभार ।आपका यह संदेश दिखता है कि आपका मन में झारखंड आंदोलनकारियों के लिए कितना सम्मान है। एक बार फिर से आपका आभार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+