झारखंडः खेतों से जानवर भगाने गई गर्भवती महिला को गमछे से बांधकर 4 लोगों ने किया गैंगरेप

चतरा। झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां गर्भवती महिला के साथ लोगों ने गैंगरेप किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। एसडीपीओ ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का विश्वास दिलाया है।

खेत में जानवर भगाने गई थी महिला

खेत में जानवर भगाने गई थी महिला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक विवाहित महिला को युवक जबरन उठाकर जंगल में ले गए फिर उसे गमछे से बांधकर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह अपने मकई के खेत में घुसे जानवरों को भगाने गई थी। इस दौरान पहले से घात लगाए दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और गमछे से मुंह बांधकर जंगल की तरफ ले गए।

चार लोगों ने उसके साथ किया गैंगरेप

चार लोगों ने उसके साथ किया गैंगरेप

उसने बताया कि जंगल में पहले से दो और युवक मौजूद थे। इसके बाद चारों ने उसके साथ गैंगरेप किया फिर उसे जंगल में छोड़ दिया। जगंल से निकलकर महिला अपने घर पहुंची फिर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने जब घटना के बारे में सुना तो वह हैरान रह गए। इसके बाद परिवारवालों ने मुखिया के सहयोग से थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया।

पीड़िता ने परिजनों को घटना के बारे में बताया

पीड़िता ने परिजनों को घटना के बारे में बताया

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसडीपीओ वरुण रजक गांव पहुंचकर मामले की जांच की। एसडीपीओ ने बताया जांच और पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी बता दें कि अभी किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+