प्रेमिका ने बेवफाई के शक में अपने भाइयों के साथ मिलकर प्रेमी को तलवार से काट डाला

चतरा। झारखंड के चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के 24 घंटे के भीतर ही खुलासा कर दिया और हत्यारोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस ने हत्या में शामिल प्रेमिका और उसके दो भाइयों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने दावा किया है कि युवक की हत्या उसकी प्रेमिका ने ही अपने भाइयों के साथ की है। वारदात को अंजाम प्रेमिका ने अपने भाई उपेंद्र दांगी और उमेश दांगी के साथ मिलकर अंजाम दिया है।

तीनों आरोपितों को किया गिरफ्तार

तीनों आरोपितों को किया गिरफ्तार

रंजीत की हत्या तलवार से काटकर की गई है और हत्या से पहले उसका अपहरण किया गया है। सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक प्रमोद पांडेय ने बताया कि मृतक युवक रंजीत के पिता के लिखित बयान और जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर वारदात में शामिल रंजीत की प्रेमिका सहित सभी तीन मुलजिमों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी उनके गांव ओबरा के बजराही टोला से हुई है।

प्रेमिका ने भाइयों के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

प्रेमिका ने भाइयों के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

थाना प्रभारी ने बताया कि रंजीत का प्रेम-प्रसंग उसके गांव के ही उपेंद्र दांगी की बहन से कई सालों से चल रहा था। लेकिन इसी बीच उसकी प्रेमिका को पता चला कि रंजीत किसी और लड़की से भी फोन पर बातचीत करता है। जिसके बाद उसने अपने प्रेमी को भाइयों के साथ मिलकर घर से बाहर बुलाया और अपहरण कर मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि तीन दिन पहले रंजीत के पिता ने सदर थाना में अपने बेटे के गुमशुदगी की जानकारी देते हुए खोजने की गुहार लगाई थी

पिता ने थाने में दर्ज कराई थी शिकायत

पिता ने थाने में दर्ज कराई थी शिकायत

जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ओबरा व उसके आसपास के इलाकों में खोजबीन अभियान चलाया था। अभियान के दौरान ही ओबरा व बजराही टोला के बीच स्थित तालाब के पास से रंजीत का बेल्ट और चप्पल पुलिस ने बरामद किया था। वहीं कुछ दूर पर स्थित नाले में पुलिस को खून के धब्बे भी मिले थे, जिसके बाद शक के आधार पर पुलिस ने रंजीत की प्रेमिका और उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी।

जंगल से मिली युवक की लाश

जंगल से मिली युवक की लाश

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान ही प्रेमिका और उसके भाइयों ने रंजीत का अपहरण कर हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस को बताया कि उसका शव सिमरिया थाना क्षेत्र के देल्हो घाटी जंगल में फेंका गया है। जिसके बाद पुलिस ने जंगल से रंजीत का शव बरामद किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+