Jharkhand: सीएम चंपई सोरेन ने BJP पर किया हमला, कहा- विपक्ष की बात मान लेते, तो हेमंत बाबू पर ना होती कार्रवाई
Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। चंपई सोरेन ने कहा कि हेमन्त बाबू अगर विपक्ष की बात मान लेते, उनके सामने झुक जाते तो उनके खिलाफ ना कोई जांच होती, ना ही कार्रवाई। भानु प्रताप शाही से लेकर अजित पवार, छगन भुजबल एवं हिमंता बिस्वा सरमा तक, इसके कई उदाहरण हैं।

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आगे कहा की अगर ये एजेंसियां वाकई आदिवासियों की जमीन को लेकर गंभीर हैं तो रांची जैसे कई शहर हमारी जमीनों पर बसे हैं। आइये, जांच कीजिए और हमारी जमीनें, हमारे जंगल लौटा दीजिए, इन शहरों को फिर से हरा भरा बना दीजिए।
चंपई सोरेन ने कहा कि उन्होंने जांच एजेंसी की मंशा पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी का वे सम्मान करते हैं। भेदभाव नहीं करें नहीं तो जनता सवाल उठाएगी। अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।चंपई सोरेन ने कहा कि तीन माह के अन्दर झारखंड के 9 लाख परिवार को अबुआ आवास दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने पांच हजार से अधिक प्राइमरी स्कूलों को बंद कर दिया, लेकिन हेमंत सरकार ने शिक्षा को प्राथमिकता दी। उनकी सोच है कि युवा पीढ़ी शिक्षित होगी,तभी समाज शिक्षित होगा और तब झारखंड का विकास होगा। चंपई सोरेन ने कहा कि कहा कि सरायकेला वासियों को बहुत जल्द 100 का अस्पताल मिलेगा।
यह भी पढ़ें संत रविदास की जयंती आज, झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने किया नमन












Click it and Unblock the Notifications