संत रविदास की जयंती आज, झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने किया नमन
Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने संत गुरु रविदास की जयंती पर उन्हें नमन किया है। सीएम सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट में लिखा कि समाज को एकता, समानता एवं मानव कल्याण की राह दिखाने वाले संत गुरु रविदास जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन।

भारत में जन्म लेने वाले महान संतों में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का भी नाम प्रमुखता से शामिल है। महान संत गुरु रविदास जी ने दुनिया को प्रेम और सौहार्द का पाठ पढ़ाया। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज से जाति भेदभाव को दूर करने और समाज सुधार व समाज कल्याण कार्यों में समर्पित कर दिया था।
हर साल माघ पूर्णिमा के दिन रविदास जी के सम्मान में इनके जन्मदिन को गुरु रविदास जयंती के रूप में मनाया जाता है. क्योंकि उन्होंने अपनी शिक्षाओं और उपदेशों से लोगों के जीवन को समृद्ध बनाया. इस वर्ष गुरु रविदास जयंती आज 24 फरवरी को है। रविदास जी का जन्म 1377 ई. में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ था। उन्हें को रैदास, रोहिदास और रूहिदास के नाम से भी जाना जाता है।
यह भी पढ़ें शिवसेना नेता मनोहर जोशी का निधन, झारखंड के सीएम चंपई सोरेन जताया शोक












Click it and Unblock the Notifications