झारखंड में सियासी संकट जारी,जानिए राज्यपाल से मुलाकात के बाद चम्पाई सोरेन ने क्या कहा
JHARKHAND NEWS: झारखंड में मुख्यमंत्री पद से हेमंत सोरेन के इस्तीफे के कई घंटों बाद भी नई सरकार को लेकर संशय कायम है। झारखंड में चम्पाई सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात की है, लेकिन अभी तक शपथ ग्रहण की कोई तारीख उन्हें नहीं मिल पाई है। चंपई सोरेने के अनुसार राज्यपाल ने केवल इतना कहा है कि सरकार गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल के नेता चम्पाई सोरेन ने कहा, "हमने कल नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। हमने राज्यपाल से कहा कि हम इस विषय पर क्लियर है। हमने उनसे इसे जल्दी करने का अनुरोध किया है। उन्होंने भी कहा है कि वो जल्द ही करेंगे।
#WATCH रांची, झारखंड: JMM विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने कहा, "हमने कल नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। हमने राज्यपाल से कहा कि हम इस विषय पर क्लियर है। हमने उनसे इसे जल्दी करने का अनुरोध किया है। उन्होंने भी कहा है कि वो जल्द ही करेंगे।" https://t.co/cvZADGtntv pic.twitter.com/SA7brjs6iy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2024
झारखंड में नई सरकार के गठन के लिए चम्पाई के शपथग्रहण का समय नहीं मिल पाया है। नए मुख्यमंत्री के तौर पर प्रस्तावित चम्पाई सोरेन ने राजभवन से निकलने के बाद कहा कि राज्यपाल ने जल्द समय देने का भरोसा दिया है और उनके पास अभी 43 विधायकों का समर्थन है, जल्द ही 47 विधायकों का समर्थन हासिल हो जाएगा।
इस बीच चम्पाई सोरेन को समर्थन देने वाले एमएलए को सर्किट हाउस से हैदराबाद शिफ्ट किया जा रहा है। सर्किट हाउस के बाहर बड़ी वातानुकूलित बस पहुंची थी, जिससे विधायकों को ले जाया गया है। इससे पूर्व पार्टी की ओर से 43 विधायकों का एक वीडियो भी जारी किया गया था । गवर्नर से मुलाकात के बाद चम्पाई सोरेन ने कहा कि करीब 22 घंटे बीत चुके हैं, किंतु नई सरकार के शपथ ग्रहण के बारे में राज्यपाल ने कुछ नहीं बताया है।
यह भी पढ़ें झारखंड में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज, शाम 5.30 बजे गवर्नर से मिलेंगे चम्पाई सोरेन












Click it and Unblock the Notifications