Jharkhand: चंपई सोरेन ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार, आठ विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया है। शुक्रवार को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में बसंत सोरेन, दीपक बिरुआ, मिथलेश ठाकुर, बेबी देवी मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा चंपई सोरेन कैबिनेट में रामेश्वर उरांव, हफिजुल हसन, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख को मंत्री पद का जिम्मा मिला है। राजभवन में हुए समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कुल आठ मंत्रियों ने शपथ दिलवाई।

jharkhand news

इससे पूर्व दो फरवरी को चंपई सोरेन के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और आरजेडी एमएलए सत्यानंद भोक्ता ने शपथ ली थी। ज्ञात हो कि चंपई सोरेन सरकार की कैबिनेट टीम में शामिल होने वाले बसंत सोरेन पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के छोटे भाई हैं। 2 फरवरी को चंपई सोरेन के शपथ ग्रहण के दौरान बसंत सोरेन को डिप्टी सीएम बनाएं जाने की खूब चर्चाएं हुई थीं। हालांकि, तब बात नहीं बन पाई लेकिन अब उनको कैबिनेट में जगह मिल गई है।

इस शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व इसमें शामिल होने को लेकर कांग्रेस में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था। चर्चा है कि कांग्रेस के कई नेता सर्किट हाउस में जमा हुए हैं। बताया जा रहा था कि वह मंत्रिमंडल विस्तार में पुराने नेताओं के शामिल किए जाने से नाराज थे, हालांकि इसके बार पार्टी के बड़े नेता सक्रिय हुए और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर सर्किट हाउस पहुंचे और नेताओं को मनाया। जिसके बाद सभी एकसाथ होकर राजभवन पहुंचे।

यह भी पढ़ें Jharkhand: सीएम चंपई सोरेन ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- बाबूलाल मरांडी भाग्यविधाता बनने की कोशिश न करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+