Jharkhand: सीएम चंपई सोरेन ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- बाबूलाल मरांडी भाग्यविधाता बनने की कोशिश न करें
Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधा है। बुधवार को उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी अगर यह कह रहे हैं कि हेमंत पार्ट 2 बोलने से मुझे भी जेल जाना होगा, तो वह भाग्यविधाता और भविष्यवक्ता बनने की कोशिश कर रहे हैं। वह ऐसा न करें। चंपई सोरेन अपने पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचने के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि बाबूलाल मरांडी ने 14 साल तक भाजपा को गालियां दीं, भला-बुरा कहते रहे, आज भारतीय जनता पार्टी के हितैषी बन रहे हैं। उनके बारे में तो बात करने का भी मन नहीं करता है, क्योंकि वह उल-जुलूल बाते बोलते रहते हैं।

सीएम चंपई सोरेन उन्होंने कहा कि ऐसा क्या है कि बीजेपी में जाते ही सारे लोग दूध के धुले हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि चार वर्ष तक हेमंत बाबू युवाओं के सम्राट बने रहे और गांव से लेकर शहर तक का विकास किया है। इससे परेशान होकर उनको जेल भेजा गया, अब हेमंत सोरेन के स्थान पर मुझे बैठाया गया है, तो यह हेमंत पार्ट 2 ही हुआ, यह सुनकर लोगों को दर्द क्यों हो रहा है? बाबूलाल मरांडी अगर यह कह रहे हैं कि हेमंत पार्ट 2 बोलने से मुझे भी जेल जाना होगा, तो वह भाग्यविधाता और भविष्यवक्ता बनने की कोशिश कर रहे हैं। चंपाई सोरेन ने कहा कि भाजपा ने झारखंड को लूटकर खाया है।
यह भी पढ़ें लोकसभा चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू, सीएम चंपई सोरेन ने कांग्रेस नेता से की मुलाकात












Click it and Unblock the Notifications