'झारखंड में रोहिंग्या बसा रही है हेमंत सरकार, ये कैसी आदिवासी अस्मिता', नड्डा ने परिवर्तन यात्रा में किए वार
Jharkhand Chunav 2024: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने चुनावी राज्य झारखंड में सत्तारूढ़ जेएमएम, कांग्रेस और राजद की सरकार पर जमकर निशाना साधा। जेपी नड्डा ने आज सोमवार 23 सितंबर को झारखंड में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' का शुभारंभ किया। जेपी नड्डा ने कहा कि झारखंडी प्रदेश से भ्रष्टाचार, परिवारवाद व तुष्टिकरण में आकंठ डूबी वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकना है।
जेपी नड्डा ने कहा कि अगर आदिवासियों के हितों की रक्षा कोई कर सकती है तो वो भाजपा ही है। हेमंत सोरेन की सत्ता में तो राज्य में गलत तरीके से रोहिंग्या मुसलमानों को बसाया जा रहा है। जेपी नड्डा ने कहा, ''आज झारखंड में आदिवासियों की संख्या 44 प्रतिशत से घटकर 28 प्रतिशत रह गई है। ये क्या हो रहा है, ये कैसी सरकार है, प्रदेश का प्रशासन किस प्रकार से काम कर रहा है?''

ये भी पढ़ें- BJP ने लिया झारखंड की 'बेटी, रोटी और माटी' को बचाने का संकल्प, क्यों हेमंत सरकार में खतरे में है आदिवासी?
जेपी नड्डा ने कहा, ''रोहिंग्याओं को यहां बसाया जा रहा है, लोग गलत तरीके से शादियां रचा रहे हैं, आदिवासियों की जमीनों को हड़पा जा रहा है। सुनियोजित तरीके से ये काम हो रहा है और यहां की सरकार ये होने दे रही है। रोहिंग्याओं को यहां बसा रही है, उनके आधार कार्ड बना रही है।''
जेपी नड्डा बोले- 'कांग्रेस पार्टी के साथ JMM भी महाभ्रष्ट पार्टी हो गई है'
जेपी नड्डा ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी जो महाभ्रष्ट पार्टी है, जो राष्ट्र विरोधी तत्वों व अलगाववादी तत्वों की पोषक है। कांग्रेस ने प्रदेश और देश को भाई भतीजावाद, तुष्टीकरण की राजनीति, भ्रष्टाचार, परिवारवाद से ग्रसित किया। हमारे हेमंत सोरेन साहब ने भी कांग्रेस से सीखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जेएमएम भी भ्रष्टाचारी पार्टी बन गई, परिवारवाद को बढ़ावा दिया, भाई भतीजावाद को पनाह दी, युवाओं के साथ छल किया और अपने ही परिवार में जो पराए दिखे उन्हें दरकिनार किया। झारखंड को कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी से मुक्ति दिलाने का काम करना होगा।''
ये भी पढ़ें- '5 लाख नौकरी तो छोड़िए, नौकरी की जगह दौड़ा-दौड़ा कर युवा मर जाए, तब तक...', शाह ने CM हेमंत पर उठाए सवाल
जेपी नड्डा बोले- 'हेमंत की आदिवासी अस्मिता उनके परिवार तक ही सीमित है'
जेपी नड्डा ने कहा, ''जब जेएमएम आदिवासी अस्मिता की बात करती है, तो उसकी अस्मिता सिर्फ अपने परिवार तक ही सीमित रह जाती है। क्या चम्पाई सोरेन आदिवासी नहीं थे, क्या सीता सोरेन आदिवासी नहीं हैं, उन्हें अपमानित क्यों किया गया? आपको याद रखना होगा कि अगर आदिवासियों के हित की रक्षा किसी ने की है या करेगी तो वह अकेली भाजपा पार्टी है।''
जेपी नड्डा बोले- सही मायने में आदिवासियों को मुख्य धारा लाने का काम मोदी जी ने किया है
जेपी नड्डा ने कहा, ''आप सभी के आशीर्वाद से नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। मैं लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड आया था और चुनावी सभाएं की थीं, उस समय भी हमें मालूम था कि इंडी अलायंस द्वारा किस तरह से झूठ फैलाया जा रहा है, लोगों को बरगलाया जा रहा है। मैं झारखंड की भोली भाली जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इंडी अलायंस की एक नहीं सुनी और यहां से भाजपा को जीत हासिल करवाई।''
जेपी नड्डा ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जो भगवान बिरसा मुंडा के गांव गए। उनके गांव की माटी को नमन किया। एक आदिवासी बेटी को देश का राष्ट्रपति बनाया गया। सही मायने में आदिवासियों को मुख्य धारा में शामिल करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ही किया है।''
ये भी पढ़ें- झारखंड में कैसी चल रही है BJP की चुनावी तैयारी? शिवराज चौहान ने दिया अपडेट, उम्मीदवारों पर भी कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications