Jharkhand Chunav: हेमंत सोरेन का भाजपा पर तीखा हमला, कहा-'हिम्मत है तो सामने आकर लड़ें', BJP ने दिया यह जवाब

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला बोलते हुए राज्य चुनावों में भाजपा की रणनीतियों की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झारखंड में चुनावी लड़ाई का सामना करने की बजाय ब्रिटिश काल की कायरतापूर्ण रणनीति अपना रही है। यह बयान सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट में दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा उनकी छवि को कमजोर करने के लिए कथित तौर पर अरबों रुपए खर्च कर रही है।

सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा के शासनकाल के दौरान राज्य में 13,000 स्कूलों को बंद करने, 11 लाख राशन कार्ड रद्द करने और जेपीएससी परीक्षाओं के आयोजन में देरी जैसे मुद्दों को उठाया। उन्होंने राज्य में कई लोगों की भूख से मौत और आदिवासी, दलित, और महिला अधिकारों पर भाजपा के रुख पर भी सवाल खड़े किए। सीएम सोरेन ने कोविड-19 के दौरान प्रवासी श्रमिकों को विशेष फ्लाइट्स से वापस लाने और अपने शासन के तहत की गई प्रगतिशील नीतियों का भी उल्लेख किया।

hemant soren

सीएम हेमंत सोरेन के बयान पर भाजपा का पलटवार

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने सीएम सोरेन के बयान को खारिज करते हुए उनकी सरकार को देश के इतिहास में सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा तकनीकी आधार पर सोरेन की उम्मीदवारी को चुनौती दे सकती थी। लेकिन प्रत्यक्ष मुकाबले के प्रति प्रतिबद्धता के कारण उसने ऐसा नहीं किया। भाजपा को विश्वास है कि जनता 13 और 20 नवंबर को होने वाले चुनावों में हेमंत सोरेन के नेतृत्व को अस्वीकार कर देगी।

भाजपा और JMM के बीच लंबे समय से सत्ता की खींचतान

झारखंड में भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच लंबे समय से सत्ता की खींचतान चली आ रही है। 2020 के विधानसभा चुनावों में JMM ने भाजपा को मात दी थी। लेकिन इससे पहले 2014 में भाजपा को बढ़त मिली थी। इस बार के चुनावों में झारखंड के 2.6 करोड़ मतदाता अपना मत देंगे। जिसमें बड़ी संख्या में युवा मतदाता शामिल हैं।

जैसे-जैसे 23 नवंबर को परिणाम आने का समय नजदीक आ रहा है। हेमंत सोरेन और भाजपा के बीच राजनीतिक बयानबाजी और प्रतिस्पर्धा एक तीव्र चुनावी जंग का संकेत देती है। जो झारखंड के भविष्य के राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य को नई दिशा दे सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+