Jharkhand Election 2024: झारखंड के CM को हराने वाले राजा पीटर JDU में शामिल, क्या चुनाव में करा पाएंगे फायदा?
Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) राज्य में अपनी स्थिति मजबूत करने में लगी है। नीतीश कुमार अपने खेमे में वैसे नेताओं को शामिल करने में लगे हैं, जिनकी पकड़ झारखंड में अच्छी है। इसी क्रम में सोमवार को जेडीयू में झारखंड के पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर (Gopal Krishna Patar (Raja Peter) शामिल हुए हैं।
गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन को हराकर सुर्खियों में आए थे। 2009 के चुनाव में राजा पीटर ने शिबू सोरेन को हराया था। जिसके बाद शिबू सोरेन को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। राजा पीटर से पहले जेडीयू में सरयू राय शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav 2024: भाजपा झारखंड में AJSU और JDU के साथ लड़ेगी चुनाव, जानें किसे मिली कितनी सीट?
राजा पीटर ने दिल्ली जेडीयू कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली है। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने उन्हें सदस्यता दिलाई है। 2009 के चुनाव में राज पीटर जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़े थे और जीते थे। जिसके बाद साल 2010 में वह झारखंड के मंत्री बने थे।
क्या झारखंड विधानसभा चुनाव में पीटर राजा से जेडीयू को होगा फायदा?
ऐसे में झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू में शामिल होकर ये पार्टी की पकड़ मजबूत करेंगे। संभावना है कि जेडीयू एनडीए गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़े। अगर एनडीए गठबंधन में जेडीयू चुनाव लड़ती है तो पीटर राजा के होने से पार्टी को फायदा मिल सकता है।
झारखंड की राजनीति पीटर राजा ने अपनी खास पहचान बनाई है। पीटर राजा ने अपने करियर की शुरुआत स्थानीय राजनीति से की और धीरे-धीरे अपने प्रभाव को बढ़ाते हुए विधानसभा तक पहुंचे। पीटर राजा तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर नेताओं में से एक हैं। 2009 के उपचुनाव में शिबू सोरेन को पीटर राजा ने 9 हजार वोटों से हराया था। 2009 की इस जीत ने पीटर राजा को झारखंड की राजनीति में सुर्खियों में ला दिया था।
ये भी पढे़ं- Jharkhand Chunav 2024: बाबूलाल मरांडी, सीता सोरेन से चम्पाई तक, BJP के 14 दिग्गज नेता किस सीट से लड़ेंगे चुनाव
पीटर राजा कई राजनीतिक पार्टियों में रह चुके हैं, ऐसे में उनकी राजनीतिक कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। हालांकि पीटर राजा हमेशा अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए नए गठबंधनों की तलाश में रहते हैं।
हालांकि पीटर राजा को जेडीयू में लेना एनडीए गठबंधन को भारी भी पड़ सकता है। असल में पूर्व मंत्री गोपाल सिंह मुंडा की हत्या के आरोप में पीटर राजा जेल की हवा खा चुके हैं। ऐसे में भाजपा जहां एक और अपनी छवि भ्रष्टाचार मुक्त पार्टी के तौर पर जनता के सामने रखती है, वैसे में पीटर राजा की जेल जाने वाली छवि कहीं एनडीए को नुकसान ना पहुंचाए। अब यह देखने वाली बात होगी कि जेडीयू पीटर राजा का झारखंड विधानसभा चुनावों में किस तरह से इस्तेमाल करती है।












Click it and Unblock the Notifications