'वो मेरी हत्या करना चाहते थे', भीड़ से पिटने के बाद ममता के भतीजे Abhishek Banerj के छलके आंसू, VIDEO
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर इलाके में शनिवार को उस समय तनाव फैल गया जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी चुनाव बाद हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे। इस दौरान भीड़ ने अचानक उन पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ ने उन पर पत्थर, जूते और अंडे फेंके। इसके साथ ही कुछ लोगों ने कथित तौर पर धक्का-मुक्की और मारपीट की कोशिश भी की। इस दौरान "चोर-चोर" जैसे नारे भी लगाए जाने की बात सामने आई है। भीड़ द्वारा पीटे जाने के बाद ममता बनर्जी के भतीजे का प्रतिक्रिया सामने आई है।

'वो मेरी हत्या करना चाहते थे'
घटना के बाद अभिषेक बनर्जी ने इसे एक सुनियोजित हमला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद नहीं था और यह पूरी घटना पहले से तय लगती है। उन्होंने यह भी कहा कि वो लोग मेरी हत्या करना चाहते थे।
क्या कानूनी कार्रवाई करेंगे अभिषेक बनर्जी?
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि वे इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे और उच्च न्यायालय तथा राज्यपाल को भी इसकी शिकायत करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं होती, वे क्षेत्र नहीं छोड़ेंगे।
पुलिस प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
अभिषेक बनर्जी ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सुरक्षा रिपोर्ट के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, तो यह स्थिति और गंभीर सवाल खड़े करती है। बनर्जी ने यह भी आशंका जताई कि कुछ लोग क्षेत्र में और हिंसा चाहते हैं।
क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि अभिषेक बनर्जी चुनाव के बाद हुई हिंसा में मारे गए और प्रभावित परिवारों से मुलाकात करने सोनारपुर पहुंचे थे। जैसे ही वे एक पीड़ित परिवार से बातचीत कर रहे थे, कुछ लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और स्थिति अचानक बिगड़ गई। स्थिति बिगड़ते ही पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और अभिषेक बनर्जी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। बताया गया कि सुरक्षा कारणों से उन्हें हेलमेट भी पहनाया गया। घटना के दौरान उनकी शर्ट फटने की भी सूचना है, जिससे तनाव की गंभीरता का अंदाज़ा लगाया जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications