Jharkhand Chunav 2024: बाबूलाल मरांडी, सीता सोरेन से चम्पाई तक, BJP के 14 दिग्गज नेता किस सीट से लड़ेंगे चुनाव

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का लेकर माहौल गरमाने लगा है। राजनीतिक दल अपनी रणनीतियों और टिकट के बंटवारों को अंतिम रूप देने में जुट गई है। झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए नवंबर-दिसंबर में चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में भाजपा ने 14 नेताओं के सीट के नाम लगभग तय कर लिए हैं।

भाजपा के 14 उम्मीदवारों के नाम पर लगभग सहमति तय हो गई है। भाजपा से प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को छोड़कर कोई भी आदिवासी नेता सामान्य सीट से चुनाव नहीं लड़ेगा। बाबूलाल मरांडी राजधनवार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। वर्तमान में वे इसी सीट से विधायक हैं।

Jharkhand Assembly Election 2024

ये भी पढ़ें- Jharkhand: एक रुपये में रजिस्ट्री से लेकर किसानों को ₹5 हजार सालाना, BJP घोषणापत्र में क्या-क्या करेगी वादे?

हालांकि पहले ये चर्चा थी कि बाबूलाल मरांडी दुमका से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन अब लुईस मरांडी दुमका से चुनाव लड़ेंगे। दूसरी ओर, सीता सोरेन को जामताड़ा निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा जाना तय है। ओडिशा से होने के कारण भाजपा उन्हें आदिवासी सीट से चुनाव नहीं लड़ाना चाहती है, जिसकी वजह से भाजपा ने उन्हें सामान्य सीट से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने ये फैसला रायशुमारी के बाद लिया है।

वहीं परितोष सोरेन शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट से, सुनील सोरेन जामा विधानसभा सीट से, गीता कोड़ा जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा जेएमएम छोड़कर भाजपा में आने वाले चम्पाई सोरेन अपनी पारंपरिक सीट सरायकेला से चुनाव लड़ेंगे। वहीं चम्पाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन घाटशिला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

ये भी पढ़ें- 'झारखंड में BJP की जीत तय', परिवर्तन रैली में चम्पाई सोरेन का बड़ा दावा, सुरक्षा वाहन वापस लेने पर कही ये बात

Jharkhand Election 2024: जानिए BJP के 14 दिग्गज नेता किस सीट से लड़ेंग चुनाव?

  • 1. बाबूलाल मरांडी- राजधनवार विधानसभा सीट
  • 2. लुईस मरांडी - दुमका विधानसभा सीट
  • 3. परितोष सोरेन- शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट
  • 4. सीता सोरेन- जामताड़ा विधानसभा सीट
  • 5. सुनील सोरेन- जामा विधानसभा सीट
  • 6. नीलकंठ सिंह मुंडा -खूंटी जामा विधानसभा सीट
  • 7.चम्पाई सोरेन- सरायकेला विधानसभा सीट
  • 8. गीता कोड़ा- जगन्नाथपुर विधानसभा सीट
  • 9. अरुण उरांव -सिसई विधानसभा सीट
  • 10.बाबूलाल सोरेन- घाटशिला विधानसभा सीट
  • 11. मिसिर कुजूर- गुमला विधानसभा सीट
  • 12. अनंत ओझा -राजमहल विधानसभा सीट
  • 13. अमित मंडल- गोड्डा विधानसभा सीट
  • 14. भानु प्रताप शाही- भवनाथपुर विधानसभा सीट

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav: 'RSS चूहों की तरह', सोरेन के बयान पर भड़क उठी BJP, घुसपैठियों पर पूछा ये सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+