Jharkhand Chunav 2024: भाजपा झारखंड में AJSU और JDU के साथ लड़ेगी चुनाव, जानें किसे मिली कितनी सीट?
Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP), ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU)और जनता दल (यूनाइटेड) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। भाजपा झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार (28 सितंबर) को इस बात की घोषणा की।
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे का समझौता अंतिम चरण में है। रांची में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम सरमा ने कहा, ''भाजपा झारखंड में आजसू पार्टी और जेडी(यू) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। सहयोगी दलों के साथ 99 प्रतिशत सीटों पर समझौता हो चुका है। शेष एक या दो सीटों के लिए चर्चा चल रही है और इसे जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।"

झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव इस साल के अंत में होने हैं। झारखंड विधानसभा के चुनाव इस साल नवंबर-दिसंबर में होने हैं।
ये भी पढ़ें- Tundi Chunav 2024: टुंडी विधानसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला, भाजपा से सुदेश महतो का नाम लगभग तय!
Jharkhand Election 2024: क्या है भाजपा, BJP-JDU गठबंधन का सीट फॉर्मूला?
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा, BJP-JDU के गठबंधन के सीट फॉर्मूले के संबंध में औपचारिक घोषणा 'पितृ पक्ष' के बाद की जाएगी, जो 2 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। झारखंड में 8 अक्टूबर के बाद कभी भी विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है।
झारखंड में भाजपा और आजसू के बीच गठबंधन को लेकर शुक्रवार 27 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पर एक अहम बैठक हुई थी। बैठक में आजसू के सुदेश महतो के अलावा भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा, पार्टी के राज्य प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान मौजूद थे।
भाजपा जहां गठबंधन को 6 सीटें देने को इच्छुक है, वहीं आजसू ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीटों की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा आजसू को 6 से 8 सीटें दे सकती है। वहीं जेडीयू को 2 देने की बात सामने आ रही है।
ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव से पहले BJP ने क्यों खेला 'कुर्मी कार्ड', विद्युत वरण महतो बन सकते हैं मोदी के मंत्री!
AJSU Seat: किन सीटों पर चुनाव लड़ सकती है आजसू?
रिपोर्ट के मुताबिक आजसू झारखंड में मांडू, सिमरिया, गोमिया, डुमरी, पाकुड़, सिल्ली, रामगढ़, लोहरदगा और जुगलसलाई सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आजसू प्रमुख सुदेश महतो के साथ अब तक 9 सीटों पर सहमति बन चुकी है।
असल में भाजपा इस बार आजसू ज्यादा सीट देने को तैयार नहीं है क्योंकि जेडीयू को भी मनाना है। 2019 में आजसू भाजपा से अलग लड़ी थी। जिसके बाद दोनों ही पार्टियों को नुकसान उठाना पड़ा था। वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आजसू को 8 सीट दिए थे।
2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा अकेले 79 सीटों पर चुनाव लड़ी थी लेतिन 25 सीट ही जीत पाई थी। वहीं आजसू ने 53 सीटों पर चुनावल लड़ी थी और 2 उम्मीदवार हीं जीत पाए थे।
ये भी पढ़ें- कौन हैं केशव महतो? जिन्हें कांग्रेस ने बनाय झारखंड प्रमुख, चुनाव से पहले बिठाया जबरदस्त जातीय समीकरण
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications