Jharkhand Chunav 2024: झारखंड में CM पद के लिए कौन सबसे आगे? किस नेता को मिल रहा समर्थन? सर्वे में खुलासा

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार सोमवार 11 नवंबर को खत्म हो गया। पहले चरण में झारखंड की कुल 81 में से 43 सीटों पर मतदान 13 नवंबर को होगा।

झारखंड में वोटिंग से पहले सर्वे सामने आया है, जिसमें जनता ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पसंद को जाहिर किया है। मैटराइज सर्वे के जरिए झारखंड की जनता से ये जानने की कोशिश की गई है कि वो झारखंड में इस चुनाव के बाद किस नेता को मुख्यमंत्री के पद पर देखना चाहते हैं?

Jharkhand Election 2024

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव 2024: BJP या JMM? पहले चरण की 43 सीटों में किसका पलड़ा भारी? क्या कहता है सर्वे?

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में झारखंड में कौन है जनता की पहली पसंद?

मैटराइज सर्वे के मुताबिक आम जनता ने बाबूलाल मरांडी को मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद बताया है। दिलचस्प बात यह है कि हेमंत सोरेन जनता के पक्ष में पिछड़ते दिख रहे हैं। हेमंत सोरेन के लिए बतौर मुख्यमंत्री लोगों ने बहुत ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। झारखंड में वोटिंग से पहले सर्वे का ये खुलासा चुनाव को और दिलचस्प बना रहा है। बाबूलाल मरांडी राज्य के निवासियों के बीच लोकप्रियता में बढ़त हासिल कर रहे हैं।

ये भी पढे़ं- झारखंड चुनाव में इस बार कौन मारेगा बाजी? वोटिंग से पहले हुए सर्वे ने चौंकाया, किसकी बन सकती है सरकार?

सर्व में 63 हजार लोगों को किया गया शामिल

मैटिज सर्वेक्षण में झारखंड भर में 15 अक्टूबर से 9 नवंबर के बीच आयोजित किया गया था। इस सर्वेक्षण में झारखंड भर से 63,842 लोग शामिल हुए थे। इस क्रॉस-सेक्शन में 30,000 से अधिक पुरुष, लगभग 21,000 महिलाएं और 11,000 युवा शामिल थे।

सर्वे में 44 प्रतिशत लोगों ने बाबूलाल मरांडी को ख्यमंत्री के रूप में अपनी पहली पसंद बताया, जबकि सर्वेक्षण में शामिल 30 प्रतिशत लोगों ने हेमंत सोरेन को पसंद किया।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav: 'हिंदुओं का अगर ध्रुवीकरण हो रहा है...',कांग्रेस,JMM की राजनीति पर क्या बोले बाबूलाल मरांडी?

सर्वे: झारखंड में किस पार्टी को मिलेगी कितनी सीट?

सर्वेक्षण में सीट वितरण और वोट शेयर का भी अनुमान लगाया गया है, जिससे पता चलता है कि भाजपा नीत एनडीए गठबंधन 45 से 50 सीटें जीत सकता है। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाली इंडिया ब्लॉक 18 से 25 सीटें जीत सकती है, जबकि अन्य दलों को संभावित रूप से 2 से 5 सीटें मिल सकती हैं।

भाजपा गठबंधन को 53 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर मिलने की उम्मीद है, जबकि JMM-कांग्रेस और राजद गठबंधन का संयुक्त वोट शेयर लगभग 27.9 प्रतिशत हो सकता है। अन्य दलों को 18.9 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है।

यह पूर्वानुमान 2019 के विधानसभा चुनाव के नतीजों से बिल्कुल अलग है। 2019 के विधानसभा चुनावों में JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 47 सीटें जीती थीं, और NDA ने 25 सीटें हासिल की थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+