'हेमंत सरकार झारखंड में सांप्रदायिक हिंसा भड़काना चाहती है',चुनाव से पहले मरांडी ने क्यों लगाया ऐसा गंभीर आरोप
Jharkhand Chunav 2024: झारखंड में विधानसा चुनाव से पहले रांची में धार्मिक उबाल पैदा होने पर हेमंत सोरेन की सरकार को विपक्षी पार्टी भाजपा ने कटघरे में खड़ा किया है। रांची में काली मंदिर के सामने प्रतिबंधित मांस के टुकड़े मिलने को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि चुनाव से पहले हेमंत सोरेन का उद्देश्य राज्य में सांप्रदायिक हिंसा को भड़काना है। रांची में 29 सितंबर को काली मंदिर के सामने मांस के टुकड़े बिखरे पाए गए थे। सामने आई सीसीटीवी फुटेज में भी दिख रहा है कि मांस ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ले जाया जा रहा था। वहीं इस मामले में पुलिस-प्रशासन पर भी लापरवाही करने का आरोप है।

ये भी पढे़ं- Jharkhand Chunav 2024: बाबूलाल मरांडी, सीता सोरेन से चम्पाई तक, BJP के 14 दिग्गज नेता किस सीट से लड़ेंगे चुनाव
बाबूलाल मरांडी ने कहा- चुनाव नजदीक आने पर असामाजिक तत्व सक्रिय हो रहे हैं
बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीजिया एक्स (ट्वीट) पर कहा, ''जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जाएगा, समाज के असामाजिक तत्व और अधिक सक्रिय होते नजर आएंगे। दरअसल, पिछले 5 सालों में हेमंत सोरेन सरकार ने उन बाहरी लोगों, विशेष रूप से बांग्लादेश से आए घुसपैठियों, को राज्य में बसने की पूरी छूट दे दी है, जिससे राज्य की शांति और सद्भाव को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि हेमंत सोरेन का उद्देश्य राज्य में सांप्रदायिक हिंसा को भड़काना है।''
ये भी पढे़ं- CM खुद भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में जेल जा चुके हैं, अभी भी बेल पर बाहर हैं, हेमंत सोरन पर चिराग ने साधा निश
रांची मंदिर में मांस के टुकड़े मिलने पर भड़के बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी ने कहा, ''आज सुबह सुबह रांची में, जब हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग सुबह-सुबह मंदिर जाने पहुंचे, तो उन्हें वहां प्रतिबंधित मांस के टुकड़े मंदिर के सामने फेंके हुए मिले। जब इस पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया गया, तो पुलिस अधिकारियों ने इस घटना पर कार्रवाई करने से इनकार कर दिया, बल्कि इसे नजरअंदाज करने का प्रयास भी किया। जनता की भावनाओं से खेलने वाली इस तरह की सरकार को अब आगामी चुनाव में सही सबक सिखाया जाएगा।''
क्या है पूरा मामला?
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रविवार (29 सितंबर 2024) को रांची के एचबी रोड, थड़पखना में सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर एक बोरी में प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा था। इसको लेकर भड़के स्थानीय निवासियों ने विरोध भी किया था। दुर्गा पूजा समिति ने भी इस मामले को लेकर शिकायक की है।
ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: झारखंड में क्या है BJP का 81 सीटों के लिए प्लान? आजसू कितने सीटों पर लड़ेगी चुनाव?












Click it and Unblock the Notifications