5 मई से शुरू हो सकती है झारखंड बोर्ड की परीक्षा, शिक्षा विभाग के आदेश के बाद टाली तारीख
रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ( JAC ) इंटर और मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा का आयोजन CBSE बोर्ड की परीक्षा के साथ करेगा। लगभग इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। एक तरफ जहां CBSE की परीक्षा 4 मई से शुरू होगी। वहीं झारखंड एकेडमिक काउंसिल इंटर और मैट्रिक की परीक्षा 5 मई से शुरू कर सकता है। आगामी बुधवार को होने वाली इस बैठक में आखिरी फैसला लिया जाएगा।

जैक की तरफ से 9 मार्च से इंटर और मैट्रिक की परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी गई थी। लेकिन शिक्षा विभाग के आदेश के बाद JAC को अपना फैसला वापस लेना पड़ा। शिक्षा विभाग ने अभिभावकों के विरोध और सिलेबस का हवाला देकर परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाना पड़ा। JAC ने मार्च में परीक्षा के आयोजन का फैसला लिया था ताकि मई के आखिर तक रिजल्ट जारी कर दी जाए और बच्चों को कहीं भी एडमिशन में परेशानी न हो।
लेकिन अब मई में एग्जाम के बाद जुलाई के आखिरी सप्ताह में रिजल्ट जारी किया जाएगा। तब तक सभी बड़े संस्थानों में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है। इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ सकता है। JAC की तरफ से परीक्षा से पहले की तैयारी शुरू कर दी गई है।
हर जिले में वर्कशॉप का आयोजन कर वहां के शिक्षकों को फॉर्म भरने से लेकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। साथ ही वर्कशॉप में उन्हें यह भी बताया जा रहा है कि परीक्षा का पैटर्न किस आधार पर तैयार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications