जमशेदपुरः घर से करीब 500 मीटर दूर खींचकर जंगल में ले गए और फिर महिला के साथ 6 लोगों ने किया गैंगरेप

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर जिले के एमजीएम थाना क्षेत्र के एक गांव में 30 वर्षीय महिला के साथ 6 लोगों ने गैंगरेप किया। सभी आरोपित युवकों ने बारी-बारी से आधी रात को महिला के साथ रेप किया है। गैंगरेप की वारदात बीते 11 अगस्त की है। महिला ने अज्ञात 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि आरोपितों ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। शुक्रवार को एमजीएम अस्पताल में पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते 11 अगस्त की रात को करीब 11 बजे महिला शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान अज्ञात 6 लोग महिला को पकड़ कर उसके घर से करीब 500 मीटर दूर जंगल में ले गए, जहां बारी-बारी से आरोपितों ने महिला के साथ रेप किया और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

jamshedpur six people did misdeed with woman

बता दें कि महिला का पति अपनी मां की हत्या के मामले में पिछले दो साल से जेल में बंद है। महिला अपने दो बच्चों के साथ गांव में रहती है। थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि महिला से गैंगरेप का मामला थाना में दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। अज्ञात 6 लोगों पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सभी आरोपित फिलहाल फरार चल रहे हैं। आरोपितों की पहचान में पुलिस जुटी हुई है।

दोस्तों ने की युवक की हत्या

वहीं गुमला जिले के सिसई थाना के रेड़वा झड़िया पहाड़ में नगर सिसकारी गांव के रहने वाले 28 वर्षीय सुशील उरांव की हत्या कर दी गयी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद शव को जटू खड़िया के कुआं में फेंक दिया गया। सुशील की हत्या उसके ही दोस्तों ने शराब पीने के बाद कर दी। बीते बुधवार को सिसई पुलिस ने नग्न हालत में शव बरामद किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया था। पुलिस ने हत्या में शामिल अड़ियाटोली गांव निवासी राजकुमार उरांव (20) व गणेश उरांव (21) को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+