जमशेदपुरः देवर ने भाभी को बंद कमरे में प्रेमी के साथ देखा तो उठाया खौफनाक कदम

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर शहर के कपाली थाना क्षेत्र के पुरीसिली गांव में शादीशुदा महिला से अवैध संबंध के चलते युवक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को महिला के देवर सेमत तीन लोगों ने अंजाम दिया है। हत्या की जानकारी मिलने पर महिला प्रेमी के शव के पास पहुंची और रात भर उसके शव से लिपटकर रोती रही। घटना सोमवार के आधी रात की है।

jamshedpur man did murder of sister in law boyfriend

मंगलवार को कपाली थाना की पुलिस को गांव वालों ने सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक युवक की पहचान सोमा मांझी के रूप में हुई है। वह चालक का काम करता था। पुलिस हत्या के मामले में महिला के देवर लुगाई मांझी सहित तीन लोगों की खोजबीन कर रही है।

पुलिस को जानकारी मिली कि सोमा मांझी का पड़ोस की महिला से अवैध संबंध था। भाभी के घर में सोमा मांझी को देख महिला के देवर समेत तीन लोगों ने मिलकर पत्थरों से उसे कूंच दिया।

महिला ने पुलिस को बताया कि बीते रविवार को उसे सोमा मांझी के साथ विवाद हुआ था। गांव वालों ने भी उसे चेताया था। सोमवार की रात को वह घर में सोयी हुई थी। उसे जानकारी मिली की सोमा मांझी की हत्या कर दी गई। वह बचा नहीं पाई।

मृतक सोमा मांझी चांडिल अनुमंडल के नीमडीह थाना क्षेत्र टेंगाडीह का निवासी था। वह कपाली के पुरीसिली में किराये के मकान में रहता था। फिलहाल हत्या के बाद से महिला का देवर और पति समेत अन्य लोग फरार हैं। कपाली थाना प्रभारी विजय यादव ने बताया कि मामला अवैध संबंध का ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+