जमशेदपुरः युवक ने पत्नी और दो बेटियों को मार डाला फिर ट्यूशन पढ़ाने आई टीचर को भी उतारा मौत के घाट

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर शहर के कदमा थाना क्षेत्र के तीस्ता रोड स्थित क्वार्टर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां क्वार्टर नंबर एन-97 निवासी टाटा स्टील के फायर ब्रिगेड कर्मी ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की सिर पर हथौड़ी मारकर हत्या कर दी। इसके बाद तकिए से मुंह दबा दिया। वहीं इस घटना को छिपाने के लिए हत्यारोपित दीपक ने छोटी बेटी को ट्यूशन पढ़ाने आई शिक्षिका को भी मार डाला।

jamshedpur man did murde rof his family and tuition teacher

यही नहीं, अपने दोस्त, उसकी पत्नी, साला और एक साल की बच्ची पर भी हमला किया। लेकिन ये चारों किसी तरह उसके हमले से बच निकले। दीपक का दोस्त टीएमएच में भर्ती है, जबकि दोस्त के साले की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना रविवार देर रात करीब 12 बजे के बाद से सोमवार दोपहर 3 बजे के बीच हुई है।

मृतकों में दीपक की 36 वर्षीय पत्नी वीणा कुमारी, 15 वर्षीय बड़ी बेटी श्रावणी कुमारी, 10 वर्षीय छोटी बेटी दिव्या कुमारी उर्फ सावणी के अलावा ट्यूशन टीचर रिंकी घोष शामिल है। रिंकी घोष कदमा थामा क्षेत्र के रामजनमनगर की रहने वाली थी। एसएसपी तमिलवाणन के अनुसार, दीपक पत्नी और दोनों बेटियों के साथ रविवार शाम को शास्त्रीनगर स्थित ससुराल गया था। वहां से रात को चारों क्वार्टर लौटे। देर रात शराब पीने के बाद दीपक ने पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या कर दी।

फिर सोमवार की सुबह जब श्रावणी को ट्यूशन पढ़ाने रिंकी घोष क्वार्टर पहुंची। संभवत: घर के अंदर जाने पर रिंकी ने शव देख लिया। इसके बाद दीपक ने शिक्षिका को दूसरे कमरे में ले जाकर मार डाला। फिर शव को बॉक्स पलंग में छिपा दिया। टीचर के हाथ बंधे थे और कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उसकी स्कूटी को भी कमरे में छिपा दिया। पुलिस ने हत्या से पहले शिक्षिका के साथ दीपक द्वारा दुष्कर्म किए जाने की आशंका जताई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी डॉ एम. तमिलवाणन, सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, डीएसपी व कदमा थानेदार समेत फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल की गई हथौड़ी, खून से सनी हुई तकिया को जब्त किया। कमरे से शराब की बोतल भी मिली। कई जगहों से फिंगर प्रिंट लिए गए। पुलिस को दीपक का अंतिम मोबाइल लोकेशन बिष्टुपुर में मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+