जमशेदपुरः 116 दिन से लापता राहुल श्रीवास्तवा का मिला कंकाल, दो हत्यारोपित गिरफ्तार

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर जिले के मानगो पुष्पांजलि अपार्टमेंट के निवासी राहुल श्रीवास्तव की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। राहुल श्रीवास्तव 116 दिनों से गुमशुदा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू की। इस दौरान हत्यारोपितों ने राहुल की हत्या करने की बात कबूल कर ली। स्थानीय एमजीएम पुलिस ने राहुल का नरकंकाल करीब चार महीने बाद चांडिल डैम के पास स्थित पहाड़ी पर से बरामद किया है। पुलिस ने घटनास्थल से कपड़े और बालों को सबूत के तौर पर जब्त किया है। आरोपितों के पास से पुलिस ने लूटी हुई कार और मोबाइल को भी बरामद कर लिया है।

jamshedpur dead body found of missing rahul shrivastava

राहुल श्रीवास्तव निजी कंपनी में काम करता था। पकड़े गए आरोपितों की पहचान गम्हरिया निवासी रवींद्र महतो और उसके साथी सुधीर कुमार शर्मा के तौर पर की गई है। इन दोनों ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासे किये हैं। राहुल की हत्या का खुलासा कॉल डिटेल के आधार पर किया है। राहुल के फोन पर अंतिम कॉल एक महिला की थी। महिला से जब पुलिस ने संपर्क किया तो उसने बताया कि दो युवक ने उसका मोबाइल फोन इस्तेमाल किया था। इसके बाद पुलिस ने शिकंज कसना शुरू कर दिया था।

हत्या के मामले को लेकर एमजीएम थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि मृतक राहुल अपनी कार ओला टैक्सी कंपनी में कैब्स चलाता था। बीते एक अगस्त को रविंद्र महतो और सुधीर कुमार शर्मा ने साजिश के तहत आदित्यपुर में चाय बेचने वाली एक महिला के मोबाइल से राहुल को फोन कर चांडिल जाने के लिए कार को बुक कराया था। आरोपियों ने राहुल को ज्यादा मात्रा में शराब पिला दी थी। नशे की हालत में रविंद्र महतो ने राहुल के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद आरोपियों ने उसका सिर कुचल कर हत्‍या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+