IAS अफसर ने सरकारी अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म, CM हेमंत सोरेन ने भी की तारीफ

गोड्डा। झारखंड के आदिवासी बाहुल्य गोड्डा जिले में तैनात आईएएस अफसर किरण पासी ने जिले के सरकारी अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म दिया है। किरण गोड्डा जिले की डिप्टी कमिश्नर हैं। किरण की इस पहल की सोशल मीडिया पर काफी प्रशंसा हो रही है। गोड्डा रांची से 320 किलोमीटर उत्तर पूर्व में है। किरण ने अपने पहले बच्चे को लखनऊ के निजी अस्पताल में जन्म दिया था। झारखंड के मुख्यमंत्री और राज्य अधिकारियों से लेकर अस्पताल के डॉक्टर्स ने भी किरण के इस कदम की सराहना की है।

ias officer kiran pasi praised for giving birth in govt hospital in godda

बेटे को दिया जन्म

किरण ने रविवार को सुबह 9.51 बजे सी सेक्शन के जरिए बेटे को जन्म दिया। गोड्डा के सिविल सर्जन शिव प्रसाद मिश्रा ने कहा, ''यह जल्दबाजी में नहीं बल्कि पूरी तरह से सोचा-समझा गया फैसला था। पासी जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही हैं और इससे सरकारी सेवाओं में लोगों का विश्वास और बढ़ेगा।'' उन्होंने कहा कि आज के जमाने में जहां सक्षम लोग साधारण सर्दी-जुकाम का उपचार कराने के लिए भी महंगे प्राइवेट अस्पतालों का रुख करते हैं, वहां एक अधिकारी के सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने के फैसले से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।

सीएम सोरेन ने भी दी बधाई

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किरण को बधाई देते हुए ट्वीट किया, ''किरण कुमारी पासी जी को संतान प्राप्ति के लिए अनेक-अनेक शुभकामनाएं। राज्य में चिकित्सा व्यवस्था सबल और सुदृढ़ करने हेतु आपका प्रयास प्रशंसनीय है।' वहीं, झारखंड के प्रधान स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि हर किसी को इस बात की तारीफ करनी चाहिए कि उन्हें प्रणाली में विश्वास है। लोग इसलिए बात कर रहे हैं क्योंकि वह डिप्टी कमिश्नर हैं, लेकिन लोगों को यह समझना होगा कि समग्र प्रणाली में सुधार हुआ है और इलाज करने में सक्षम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+