Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

झारखंड में कांग्रेस कितने सीटों पर लड़ेगी चुनाव? क्या होगा टिकट बंटवारे का फार्मूला? बैठक में हुआ तय

Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए राज्य में सियासी सरगर्मी तेज है। इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत का दौर जारी है। ऐसे में कांग्रेस ने कहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा के लिए जल्द ही एक समन्वय समिति बनाई जाएगी।

कांग्रेस के झारखंड के सह-प्रभारी और एआईसीसी सचिव सप्तगिरि शंकर उलाका ने शनिवार 7 सितंबर को सीट शेयरिंग को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे के लिए समन्वय समिति बनाकर फैसला करेगी।

Jharkhand Assembly Elections 2024

ये भी पढ़ें- झारखंड में भाजपा का सत्ता वापसी प्लान हुआ ON, JMM से एक कदम आगे रहने के लिए बनाई ये रणनीति

कांग्रेस की सीट शेयरिंग को लेकर आज होगी अहम बैठक

आईसीसी सचिव सप्तगिरि शंकर उलाका ने कहा, ''रविवार (08 सितंबर) को झारखंड आ रहे हमारे महासचिव के साथ चर्चा के बाद एक समन्वय समिति बनाई जाएगी। समिति चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर विचार करेगी।"

उलाका ने कहा कि पैनल के सदस्यों द्वारा इस मामले पर चर्चा करने के बाद पार्टी यह घोषणा करेगी कि वह कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। फिलहाल ये तय नहीं है कि कांग्रेस कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस और JMM मिलकर सीट शेयरिंग पर करेंगे चर्चा

उलाका ने कहा, "समिति झामुमो और अन्य दलों के साथ सीटों पर फैसला करेगी जो इंडिया ब्लॉक के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे। हम चाहते हैं कि विधानसभा चुनाव जीतने के लिए सीट बंटवारे की व्यवस्था सभी सहयोगियों के लिए जीत वाली स्थिति हो।"

झारखंड विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने हैं। कांग्रेस ने 2019 के चुनाव में झामुमो और राजद के साथ गठबंधन करके 81 विधानसभा सीटों में से 31 सीटों पर चुनाव लड़ा था। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 43 और राजद ने सात सीटों पर चुनाव लड़ा था।

झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पार्टी विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में जाति जनगणना की मांग करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ओबीसी कल्याण मंत्रालय के गठन की मांग करेगी।

ये भी पढ़ें- क्या इंडिया गठबंधन के साथ झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ेगी CPI? डी राजा ने कहा- सीट शेयरिंग पर मंथन जारी

झारखंड चुनाव इंडिया ब्लॉक के साथ लड़ना चाहते हैं: CPI

वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों में इंडिया ब्लॉक के साथ चुनाव लड़ने के लिए उचित संख्या में सीटों पर नजर गड़ाए हुए है। सीपीआई लगभग दो दर्जन सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है।

पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीपीआई महासचिव डी राजा ने कहा कि भाजपा झारखंड विधानसभा चुनाव हारने वाली है और उनकी पार्टी इंडिया ब्लॉक का हिस्सा बनना चाहती है।

डी राजा ने कहा, "लोकसभा चुनाव में हमने इस गठबंधन के हिस्से के रूप में चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, लेकिन यह कारगर नहीं हुआ। मुझे उम्मीद है कि इंडिया ब्लॉक में शामिल अन्य दल गंभीरता से आत्मनिरीक्षण करेंगे और सभी दलों के लिए आपसी सामंजस्य होना चाहिए।"

ये भी पढ़ें- 'भाजपा नेताओं की खरीद-फरोख्त में लगी', झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर डी राजा ने भगवा पार्टी को घेरा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+