हेमंत सोरेन के करीबियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, समन को अवैध बताते हुए सीएम नहीं हुए थे हाजिर
Hemant Soren associates raided by ED: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार सुबह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबियों के रांची स्थिति ठिकानों पर छापेमारी की। ये छापेमारी राज्य में कथित अवैध खनन की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की गई।
ईडी के छापे के घेरे में आए अभिषेक प्रसाद, हेमंत के प्रेस सलाहकार हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के नौसार अभिषेक प्रसाद के आवास और साहेबगंज के डिप्टी कमिश्नर के आवास सहित 12 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है।

यह छापेमारी तब हुई जब मुख्यमंत्री ने ईडी द्वारा जारी समन को नजरअंदाज कर दिया और कहा कि उन्होंने पहले ही एजेंसी को अपनी संपत्तियों के सभी विवरण उपलब्ध करा दिया है और समन अवैध है।
#WATCH | Ranchi: ED raids are underway at Jharkhand CM Hemant Soren's press advisor's residence Abhishek Prasad alias Pintu in connection with an illegal mining case.
— ANI (@ANI) January 3, 2024
Searches are being carried out at 12 locations including Abhishek Prasad's residence and the residence of… pic.twitter.com/fRuJWQkxw8
आपको बता दें, हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा 7वां समन भेजा गया था। समन में ईडी ने उनसे पूछताछ के लिए तारीख, समय और जगह तय करने को कहा था। मुख्यमंत्री ने इस ताजा समन का जवाब देने की आखिरी तारीख खत्म होने के दो दिन बाद जवाब भेजा। अपने जवाब में उन्होंने कहा कि एजेंसी पक्षपातपूर्ण जांच कर रही है।
यह भी देखें: Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन ने लिया दिशोम गुरुजी का आशीर्वाद, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें
'ये हेमंत को दिया गया आखिरी मौका था'
सीएम के जवाब के बाद ईडी ने कहा कि यह हेमंत सोरेन को दिया गया आखिरी मौका था। ईडी ने अपने 7वें समन में कहा, "चूंकि आप जारी किए गए समन का पालन करते हुए प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में नहीं आए हैं, इसलिए हम आपको धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 की धारा 50 के तहत अपना बयान दर्ज करने का यह आखिरी मौका दे रहे हैं। तारीख और समय, आपके साथ-साथ अधोहस्ताक्षरी (ईडी) के लिए पारस्परिक रूप से सुविधाजनक हो और इस नोटिस/समन की प्राप्ति के 7 दिनों के भीतर होना चाहिए।''
अगस्त 2023 में ईडी ने भेजा था पहला समन
आपको बता दें, सीएम हेमंत सोरेन को पहली बार ईडी ने अगस्त के बीच में भूमि घोटाले मामले में तलब किया था। उन्हें फिर से 24 अगस्त और 9 सितंबर को पेश होने के लिए कहा गया। अगला समन 23 सितंबर, 4 अक्टूबर और 12 दिसंबर को भेजा गया था।
यह भी देखें: क्या हेमंत सोरेन की पत्नी संभालेंगी मुख्यमंत्री पद की कमान? BJP सांसद के दावों ने किया बड़ा खुलासा
हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना बनेंगी मुख्यमंत्री?
अटकलें लगाई जा रही थीं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के अंदर हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अटकलों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है - यह भाजपा की कल्पना का परिणाम है। हेमंत सोरेन ने कहा, "निकट भविष्य में मेरी पत्नी के चुनाव लड़ने की संभावना पूरी तरह से भाजपा की कल्पना है... उन्हें बागडोर सौंपने की अटकलें झूठी कहानी गढ़ने के लिए भाजपा द्वारा बुना गया ताना-बाना है।"
यह भी देखें: Adani-Hindenburg case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 'SIT नहीं, SEBI ही करेगी अडानी ग्रुप मामले की जांच'












Click it and Unblock the Notifications