Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन ने लिया दिशोम गुरुजी का आशीर्वाद, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें
Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने नए साल की शुरुआत बड़ो के आशीर्वाद के साथ शुरू की है। मंगलवार शाम को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके बताया कि उन्होंने अपने पिता का आशीर्वाद लिया है।

नववर्ष के अवसर पर आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी और माँ से आशीर्वाद लिया। आदरणीय बाबा और माँ के संघर्ष मुझे राज्यवासियों के लिए दिन-रात मेहनत कर उन्हें हक-अधिकार दिलाने की प्रेरणा देते रहते हैं। राज्यवासियों के खुशहाल भविष्य के लिए युवा झारखण्ड की जड़ों को हमें साथ मिलकर सशक्त करना है। नववर्ष के अवसर पर सभी को पुनः अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
ज्ञात हो कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन वर्तमान मुख्यमंत्री और उनके पुत्र हेमंत सोरेन के पिता हैं। झारखंड की राजनीति में शिबू सोरेन की धमक का लोहा हर कोई मानता है। राज्य के आदिवासियों ने उन्हें दिशोम गुरु का नाम दिया था। उन्होंने अपनी सियासत की शुरुआत अपने पिता की हत्या के बाद की थी। दिशोम गुरु का जन्म 1944 में रामगढ़ जिले ,हजारीबाग के नेमरा गांव में हुआ था। वह हमेशा से ही आदिवासियों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित करते रहे हैं। पूरे झारखंड में उनका बेहद सम्मान है।
यह भी पढ़ें Daily Political Roundup: रामलला पर सियासत से लेकर झारखंड तक, जानें दिनभर का पॉलिटिकल हाल












Click it and Unblock the Notifications