गुमलाः प्रसव कराने गई महिला और बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

गुमला। झारखंड के गुमला जिले के सदर अस्पताल में प्रसव के लिए पहुंची महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चिकित्सक ड्यूटी छोड़कर फरार हो गए। महिला के परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया और साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।

gumla mother and her child died

जिले के रायडीह प्रखंड के बरगी डॉड़ निवासी हैदर अली अपनी बेटी सोनी खातून को मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे साथ लेकर गुमला सदर अस्पताल पहुंचे। ड्यूटी में मौजूद चिकित्सक ने सोनी के स्वास्थ्य की जांच की और ऑपरेशन के जरिये प्रसव कराने की बात कही। शाम को करीब चार बजे तक इंतजार करने के लिए ऑपरेशन थियेटर में सोनी को ले जाया गया। करीब दो घंटे गुजर जाने के बाद बावजूद परिवार को कोई सूचना नहीं दी गई।

इसके बाद परिवार के लोगों ने महिला का स्वास्थ्य जानने की कोशिश की तो ड्यूटी पर तैनात नर्स और डॉक्टर ने रोक दिया। परिजनों ने जब काफी गुहार लगाई तो उन्हें ओटी में जाने दिया गया। ओटी में जाने पर परिजनों ने देखा कि सोनी की सांस नहीं चल रही है। उसकी नाक में ऑक्सीजन पाइप डाला हुआ था। परिवार को रोते हुए देखकर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डा. पूनम ने उसे रांची रेफर करने का पर्चा थमा दिया। वहां से चली गई। महिला की मौत के बाद उसके पेट में पल रहे बच्चे के बारे में कोई सूचना नहीं दी।

महिला को मृत तक घोषित नहीं किया गया। इसके बाद शाम छह बजे से रात नौ बजे तक अस्पताल परिसर में हंगामा होता रहा। सोनी के दूसरे रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। हंगामे की सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे थाना प्रभारी मनोज कुमार ने परिजनों को समझाया। रात करीब 9 बजे परिजन शव को अपने साथ ले जाने को तैयार हुए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+