गुमलाः ईसाई धर्म नहीं अपनाने पर महिला की नाबालिग बेटी से किया रेप, जांच में जुटी पुलिस
गुमला। झारखंड के गुमला जिले के कुरकुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने ईसाई धर्म नहीं अपनाया तो दबंगों ने उसकी बेटी के साथ रेप किया। महिला ने रेप का आरोप उन लोगों पर लगाया है, जिन्होंन ईसाई धर्म अपना लिया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि उनपर लगातार ईसाई धर्म कबूल करने का दबाव बनाया जा रहा है। लगातार दबाव बनाने के बाद भी जब परिवार ने झुका तो आरोपितों ने महिला की नाबालिग बेटी से रेप किया। महिला के बयान के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित आईपीसी की अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित नाबालिग लड़की की मां स्वास्थ्य कर्मचारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला स्वास्थ्य कर्मचारी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि ईसाई धर्म स्वीकार करने के लिए गांव के कुछ लोग उसके परिवार के सदस्यों को लगातार प्रताड़ित और परेशान कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में रहने वाले ईसाइयों ने उनकी बेटी के साथ रेप किया है। इस घटना के बाद से वह सदमे में है।
इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और कुरकुरा थाना प्रभारी इस मामले की छानबीन कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि आरोपित 14 अगस्त को उसके घर आए थे और ईसाई धर्म स्वीकार करने को कहा था लेकिन महिला ने इनकार कर दिया। इसके बाद महिला का ग्रामीणों से इस मुद्दे को लेकर विवाद हो गया था।
इस दौरान कुछ आरोपी हिंसक हो गए और उनकी 16 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपियों ने कहा कि उनकी बेटी से शादी करने के बाद उसे ईसाई बना दिया जाएगा। आरोप है कि इस दौरान उपद्रवियों ने पीड़िता के घर में धार्मिक झंडा भी फहराया था। अब पुलिस इस मामले की छाबीन में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications