गुमलाः पहले प्रेमिका को लात मारकर बेहोश किया और फिर ले जाकर डैम में फेंक दिया

गुमला। झारखंड के गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र के सकिया गांव स्थित डैम से युवती की लाश मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शव की पहचान 19 वर्षीय रंजीता किंडो के रूप में हुई थी। रंजीता को परिजनों ने बताया था कि बीते 19 अक्टूबर की शाम को सात बजे रंजीता किसी लड़के से मोबाइल पर बातचीत कर रही थी। हर रोज की तरह वह इसी तरह बातचीत कर अपने रूम में जाकर सो जाती थी। यही सोचकर रंजीता की मां फुलमानी किंडो, बहन अंजलि किंडो और मोनिका किंडो खाना खाकर सो गए। लेकिन जब सुबह उठकर घरवालों ने रंजीता का कमरा देखा तो वह कमरे में नहीं थी और उसका फोन भी स्वीच ऑफ आ रहा था। परिजन रिश्तेदारों के घर भी खोजबीन की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला।

gumla boyfriend did murder of his girlfriend

गुमशुदगी के करीब दो दिन बाद मां फूलमानी किंडो को ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि साकिया डैम में युवती का शव मिला है। इसके बाद पूरा परिवार घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान की। इस संबंध में मृतका की मां के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बसिया थाना में कांड दर्ज कर मामले की जांच के लिए एसपी के द्वारा डीएसपी बसिया के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने इस मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोपित अनुरंजन केरकेट्टा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त अनुरंज केरकेट्टा ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह रंजीता से दो वर्षों से प्यार करता था। रंजीता के घर भी आना-जाना लगा रहता था। घटना के दिन शाम में रंजीता के द्वारा आरोपित को फोन करके बुलाया गया था। उसके बाद बातचीत के दौरान रंजीता के फोन पर किसी लड़के का कॉल आया। उसी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और थोड़ी देर बाद फिर जब उस लड़के का फोन आया तो आरोपित ने उससे बात की तो लड़के खुद को रंजीता का प्रेमी बताया।

इससे गुस्से में आकर आरोपित अनुरंजन केरकेट्टा ने युवती को लात माकर बेहोश कर दिया । इसके बाद रंजीता को उठाकर डैम में ले जाकर फेंक दिया। डैम में डूबने से युवती की मौत हो गई। बसिया एसडीपीओ विकास लंगूरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि युवती का शव डैम में तैर रहा है। पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और शव को डैम से निकालकर शव का पहचान कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए इस घटना में शामिल प्रेमी अनुरंजन केरकेट्टा को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+