झारखंडः देवर-भाभी के अवैध संबंध के बीच रोड़ा बन रहे बड़े भाई को मार डाला

गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां भाभी के साथ अवैध संबंध का विरोध करने पर छोटे भाई ने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मोहन गृही की हत्या के मामले में उसके छोटे भाई आनंद गृही को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले का खुलासा गुरुवार को एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान की।

छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की हत्या

छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की हत्या

एसडीपीओ ने बताया कि बीते 5 जनवरी को जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में 40 वर्षीय मोहन गृही की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद मृतक के पिता के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद एसपी वाईएस रमेश के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू कर दी ।

बड़ा भाई रहता था बाहर

बड़ा भाई रहता था बाहर

हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया। एसडीपीओ ने बताया कि जांच के दौरान मृतक के सगे भाई आनंद से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। हत्या की वजह बताया कि बड़ा भाई मोहन बंगाल में मजदूरी करता था और समय-समय पर घर आया करता था। इस दौरान मोहन की पत्नी से देवर आनंद का अवैध संबंध हो गया।

गांव वालों ने अवैध संबंध के बारे में बताया

गांव वालों ने अवैध संबंध के बारे में बताया

आनंद ने पुलिस को बताया कि जब भाई गांव आया तो अवैध संबंध के बारे में गांव वालों ने उसे बता दिया। इसे लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद आनंद ने बड़े भाई मोहन को रास्ते से हटाने की ठान ली। प्लानिंग के तहत उसने 4 जनवरी की रात करीब 9 बजे जब मोहन घर में अकेले सोया हुआ था।

अकेले पाते ही बड़े भाई को मार डाला

अकेले पाते ही बड़े भाई को मार डाला

इसी दौरान उसका गला दबाया और सब्बल से मारकर हत्या कर दी। मोहन अपने घर में अकेले था क्योंकि एक माह पहले पत्नी से लड़ाई हुई तो वह अपने मायके चली गई थी। हत्या में पत्नी की संलिप्तता की बात की भी जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+