तीन-तीन पत्नियों का पति बना हुआ था युवक, दूसरी वाली ढूंढते हुए जब गांव पहुंची तो हुआ खुलासा

गिरिडीह। वैसे तो हमने और आपने कई सारी फिल्मों में देखा है कि हीरो की एक से ज्यादा पत्नियां होती हैं और वो उन सबसे मिलता रहता है। हालांकि फिल्म की आखिरी में उस हीरो की पोल खुल जाती है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है गिरिडीह जिले के घोडथंबा ओपी के मरपोका गांव से, जहां का रहने वाला युवक सिकंदर विश्वकर्मा ने तीन शादियां कर रखी हैं।

दूसरी पत्नी ढूंढते हुए गांव पहुंची तो हुआ खुलासा

दूसरी पत्नी ढूंढते हुए गांव पहुंची तो हुआ खुलासा

पहली पत्नी गांव में ही रहती है जबकि दूसरी पत्नी रजनी दिल्ली में और वहीं तीसरी पत्नी उत्तर प्रदेश की रहने वाली है हालांकि वह भी दिल्ली में ही रहती है। सिकंदर विश्वकर्मा का पोल तब खुला जब उसकी दूसरी पत्नी रजनी अपने पति को ढूंढते हुए अपने ससुराल घोडथंबा के मरपोका गांव पहुंच गई।

पहली पत्नी के तीन बच्चे हैं

पहली पत्नी के तीन बच्चे हैं

इसके बाद रजनी को पता चला कि उसके पति की एक और पत्नी है, जिसका नाम बसंती है। बसंती के दो पुत्र और एक पुत्री है। इस दौरान वहां खूब हंगामा हुआ। अब इस मामले में न्याय पाने के लिए पत्नी पुलिस के पास जाने की बात कह रही है।

साल 2014 में की थी दूसरी शादी

साल 2014 में की थी दूसरी शादी

बताया जा रहा है कि सिकंदर पिछले 15 वर्षों से दिल्ली में रह रहा है। वह दिल्ली के अनंत राज कंपनी में काम करता है, जहां उसकी दूसरी पत्नी रजनी भी काम करती थी। सिकंदर ने रजनी को प्रेम जाल में फंसाया और साल 2014 की 1 जुलाई को उससे शादी कर ली।

साल 2020 में की तीसरी शादी

साल 2020 में की तीसरी शादी

इसके बाद साल 2020 में सिकंदर से उत्तर प्रदेश की रहने वाली अंजली ढाका को भी प्रेम जाल में फंसाया और फिर उससे भी शादी कर ली। हालांकि अंजलि भी दिल्ली में ही रहती थी तो इसलिए सिकंदर किसी फिल्म की हीरो की तरह वो दोनों पत्नियों को समय देता रहा।

एक के पास दिन में तो दूसरी के पास रात में रहता था

एक के पास दिन में तो दूसरी के पास रात में रहता था

एक के पास दिन में रहता था तो दूसरी के पास रात को। लेकिन इसी बीच एक दिन सिकंदर का फोन रजनी के पास छूट गया और तभी तीसरी पत्नी से बातचीत की रिकॉर्डिंग सामने आ गई। इसी बीच रजनी अपने पति को ढूंढते हुए गांव पहुंच गई, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

गांव में हो रही है घटना की चर्चा

गांव में हो रही है घटना की चर्चा

सिकंदर ने अपनी तीनों पत्नियों से छिपा रखा था कि उसकी शादी हो गई है। वहीं इस खुलासे के बाद से गांव में इसी घटना की चर्चा चल रही है। हालांकि अब सिकंदर की पत्नी थाने जाने की बात कह रही है। न्यूज 18 के मुताबिक महिला संगठनों ने भी आकर इस मामले में तीनों महिलाओं की मदद की कोशिश कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+