झारखंडः गर्लफ्रेंड को मॉल ले जाकर उसके लिए खरीदे कपड़े फिर लेकर गया दोस्त के घर और किया गैंगरेप

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक इलाके में नाबालिग लड़की के साथ उसके कथित प्रेमी और अन्य युवक ने उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने इस मामले में दोनों मुख्य आरोपित समेत एक और युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लोडेड पिस्टल, कारतूस और कार भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपितों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

नहर के पास पुलिस को मिली थी लड़की

नहर के पास पुलिस को मिली थी लड़की

सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि 17 जनवरी की सुबह पुलिस को लड़की अस्त-व्यस्त हालत में नहर रोड पर मिली थी। इसके बाद जब पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने पूछताछ की तो उसने घटनाक्रम की जानकारी दी। लड़की के मुताबिक पलामू के हरिणामाड़ निवासी सुशील कुमार तिवारी के साथ उसकी कुछ दिनों से दोस्ती थी।

गर्लफ्रेंड को दिलाए थे कपड़े

गर्लफ्रेंड को दिलाए थे कपड़े

उसके बुलावे पर ही वह अपने घर मझिआंव से 16 जनवरी को यहां आई थी। पीड़िता के मुताबिक बाजार समिति के पास बस स्टैंड के नजदीक सुशील और दो अन्य युवकों ने उसे कार में बैठाया। यहां से उसे मॉल ले जाकर उसके लिए जिंस और अन्य कपड़ों की खरीदारी की।

रात भर ब्वॉयफ्रेंड ने दोस्त के साथ मिलकर किया था गैंगरेप

रात भर ब्वॉयफ्रेंड ने दोस्त के साथ मिलकर किया था गैंगरेप

फिर उसे मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव निवासी प्रिंस चौबे के गढ़वा शहर के विशुनपुर स्थित घर ले गए। वहां सुशील कुमार तिवारी और सद्दाम हुसैन ने रातभर लड़की के साथ रेप किया। दोनों सुबह के उसे घर से कुछ दूर ले जाकर उसे छोड़कर भाग गए। वहां से पुलिस उसे तत्काल थाना ले आई। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू की।

पुलिस ने तीनों युवकों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तीनों युवकों को किया गिरफ्तार

आरोपित सुशील और सद्दाम के प्रिंस के घर पर होने की सूचना पर छापेमारी की गई और तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तलाशी के दौरान सद्दाम के पास से एक देशी लोडेड पिस्टल, दो कारतूस, 6 मोबाइल, एक फर्जी आधार कार्ड, एक कार और पीड़िता के कपड़े बरामद किये हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में सद्दाम का आपराधिक इतिहास रहा है। उसपर गढ़वा और पलामू में प्राथमिकी दर्ज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+