दुमका में फिर दरिंदगी, पेड़ से लटका मिला नाबालिग का शव, रेप की आशंका

झारखंड के दुमका से एक और दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। दुष्कर्म और मर्डर के बाद लड़की के शव को पेड़ से लटकाने का मामला सामने आया है। dumka girl found hanged babu lal marandi hemant soren

दुमका, 03 अगस्त : झारखंड के दुमका में शुक्रवार तड़के स्थानीय लोगों ने 14 वर्षीय एक आदिवासी लड़की को पेड़ से लटका पाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। पुलिस उप महानिरीक्षक सुदर्शन मंडल के मुताबिक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी अरमान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Recommended Video

    Dumka में फिर नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या, पेड़ से लटकती मिली लाश | वनइंडिया हिंदी | *News
    dumka girl found hanged babulal

    मृतका नाबालिग और आदिवासी लड़की

    दुमका एसपी ने बताया कि मृतका नाबालिग और आदिवासी लड़की है। आरोपी अरमान अंसारी के खिलाफ आईपीसी की धारा- 302, एस-एसटी और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है। साथ ही एसपी ने बताया कि लड़का प्रेग्नेंट थी या नहीं ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद पता चल पाएगा।

    शादी करने को कहा तो हत्या कर दी !

    दुमका कांड पर इंडिया टुडे की रिपोर्ट में कहा गया, सूत्रों के मुताबिक युवती अपनी मौसी के साथ दुमका में रहती थी, जहां उसका अंसारी से संबंध हो गया। वह गर्भवती हो गई थी। सूत्रों ने बताया कि जब उसने अंसारी से उससे शादी करने के लिए कहा तो उसने उसकी हत्या कर दी।

    पुलिस को अटॉप्सी रिपोर्ट का इंतजार, भाजपा आक्रामक

    पुलिस यह पता लगाने के लिए ऑटोप्सी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है कि क्या लड़की को पहले मारा गया और आत्महत्या करने के लिए पेड़ से लटका दिया गया। भाजपा नेता लुई मरांडी ने कहा, 'हमने प्रशासन से मामले की गहनता से जांच करने को कहा है। यदि नहीं, तो जांच सीबीआई या एनआईए को सौंप दी जानी चाहिए। न्याय नहीं हुआ तो हम गांव-गांव जाकर महिला संगठन बनाएंगे। हम अपनी महिलाओं की रक्षा करेंगे।

    बाबूलाल मरांडी ने गृह मंत्री शाह को टैग किया

    झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए ट्वीट किया, दुमका की यह खबर आपका खून खौलाने वाली है। आरोप है कि कल अरमान अंसारी नाम के युवक ने इस आदिवासी लड़की से रेप के बाद पेड़ पर लटका दिया। अरमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने सवाल किया, झारखंड में कितनी आदिवासी लड़कियां ऐसे बदमाशों की शिकार होंगी ?

    राज्य सरकार का बयान

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया, दुमका में हुई घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। उक्त मामले में, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मैंने दुमका पुलिस को न्याय सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानूनी कदम उठाने का निर्देश दिया है। ईश्वर दिवंगत बेटी के परिवार को शांति प्रदान करे और शोक सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

    इंटरनेशनल लव जिहाद नेटवर्क !

    एक अन्य ट्वीट में बाबूलाल मरांडी ने मृतका का आधार कार्ड शेयर किया। उन्होंने लिखा, जानकारी के अनुसार, यह संथाल आदिवासी लड़की सिर्फ 14 साल की थी, अरमान की जिहादी इच्छाओं की शिकार थी। उन्होंने कहा, इस मामले के लव जिहाद के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।"

    12वीं की किशोरी को जलाया

    भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी घटना के बारे में ट्वीट किया। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में दलित और आदिवासी हेमंत सोरेन की सरकार के तहत सुरक्षित नहीं हैं। मालवीय ने 12वीं कक्षा की किशोरी के मामले का जिक्र कर कहा, ...अब अरमान अंसारी ने दुमका में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ बलात्कार किया, हत्या कर उसे पेड़ से लटका दिया।

    सरकार ने बतााया कैसे बनेगा संगठन

    हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में दलित और आदिवासी सुरक्षित नहीं हैं। मालवीय ने आरोप लगाया कि सीएम हेमंत सोरेन ने अपने और परिवार को खनन पट्टा आवंटित करने में व्यस्त रहते हुए कट्टरपंथी तत्वों को सत्ता में आने दिया है।"

    क्या है हर

    गौरतलब है कि दुमका में ही शाहरुख के मामले में 12वीं कक्षा की छात्रा को आग के हवाले कर दिया गया था। लड़की की मौत इलाज के दौरान हो गई। लड़की का पीछा करने वाले शाहरुख ने कथित तौर पर सो रही लड़की पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी थी। इस निंदनीय घटना के बाद राज्य में बड़े पैमाने पर राजनीतिक और सामाजिक आक्रोश फैला है। सरकार बचाने में जुटे सीएम हेमंत अवैध खनन घोटाले के बीच भी फंसे हुए हैं। राजनीतिक उठापटक के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने विधायकों को भाजपा में जाने से रोकने की जद्दोजहद कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+