दुमका केस का आरोपी नईम लड़की की किडनैपिंग मामले में पहले भी हुआ अरेस्ट
दुमका में हुई नृशंस वारदात का आरोपी नईम उर्फ छोटू इससे पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। लड़की की किडनैपिंग मामले में छोटू को झारखंड पुलिस ने पहले भी गिरफ्तार किया था। dumka girl case accused earlier arrested for abduction
दुमका (झारखंड), 01 सितंबर : पितृसत्तात्मक सोच की शिकार हुई दुमका की बेटी के मामले में एक और जानकारी मिली है। लड़की को जलाने के आरोपी शाहरुख के साथ पकड़े गए नईम खान उर्फ छोटू पहले भी अपराध कर चुका है। जानकारी के मुताबिक छोटू लड़की की किडनैपिंग के मामले में झारखंड पुलिस के हत्थे चढ़ा था।

नईम उर्फ छोटू का आपराधिक इतिहास !
अब 12वीं कक्षा की लड़की की मौत मामले में गिरफ्तारी से साफ है कि छोटू का आपराधिक इतिहास रहा है। बता दें कि दुमका कांड में महिला आयोग ने पीड़िता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ना करने की की अपील की है।

एक साल पहले लड़की को अगवा किया
गौरतलब है कि झारखंड के दुमका में नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में पकड़े गए नईम खान को एक दूसरी लड़की के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दुमका हत्याकांड में आरोपी नईम खान उर्फ छोटू अब दूसरी बार गिरफ्तार हुआ है। उसका एक आपराधिक रिकॉर्ड है। 2021 में नईम को एक लड़की का कथित रूप से अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

शादी करने का दबाव
दुमका केस में इंडिया टुडे की रिपोर्ट में कहा गया, पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए कहा, "छोटू ने 2021 में मेरा अपहरण कर लिया था। वह मुझसे बात करने के लिए कहता था और सड़क पर मुझसे बात करने की कोशिश करता था। मुझे उसके द्वारा परेशान किया गया था। एक दिन, उसने मेरा अपहरण कर लिया और मुझे अपने घर में एक कुर्सी से बांध दिया। उसने मुझ पर उससे शादी करने का दबाव भी बनाया।

दुबई भेजने की धमकी दी, गिरफ्तारी के बाद जमानत
पीड़िता का आरोप है कि छोटू ने उसकी बात नहीं मानने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी। उसने दावा किया कि छोटू ने उसे "दुबई भेजने की धमकी भी दी। उन्होंने कहा, "मेरी मां ने वकील प्रिया सिंह से संपर्क किया, और फिर पुलिस एक घंटे बाद उनके घर पहुंची और मुझे बचाया।" बकौल पीड़िता, छोटू को गिरफ्तार किया गया, लेकिन बाद में जमानत भी मिल गई। जमानत के बाद फिर से धमकी मिली।

नईम ने किडनैपिंग केस में वकील को भी धमकाया
लड़की की वकील प्रिया सिंह के हवाले से इंडिया टुडे की रिपोर्ट में लिखा गया कि आरोपी नईम उर्फ छोटू ने उसे भी केस बंद करने को लेकर धमकाया था। दुमका में 12वीं की छात्रा की मौत मामले में पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विगत 23 अगस्त को शाहरुख नाम के लड़के ने अपने घर में सो रही लड़की पर खिड़की से पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। 28 अगस्त की तड़के लड़की ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
दुमका पुलिस ने कहा, यह घटना मंगलवार को हुई। आरोपी शाहरुख पर लड़की पर उसके कमरे की खिड़की के पेट्रोल डालने और आग लगाने के आरोप हैं। 90 प्रतिशत बर्न इंजरी के साथ पीड़िता को पहले दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही पीड़िता पांच दिनों के बाद हार गई और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

POCSO के तहत मामला दर्ज
शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया। वह पुलिस हिरासत में है। दूसरे आरोपी नईम उर्फ छोटू पर कथित तौर पर शाहरुख को पेट्रोल आपूर्ति का आरोप है। दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। खबरों के मुताबिक पीड़िता नाबालिग है ऐसे में पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत भी आरोप लगे हैं। मामला विशेष अदालत में सुना जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications