दुमका कांड: महिला आयोग की लोगों से अपील-पीड़िता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ना करें सर्कुलेट

रांची, 31 अगस्त: राष्ट्रीय महिला आयोग की 2 सदस्यीय फैक्ट फाइडिंग कमेटी ने दुमका में जलाकर मार डाली गई 12वीं की छात्रा के परिवारवालों से मुलाकात की और स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही महिला आयोग ने इस मामलो को डीजीपी के सामने उठाने की बात कही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही छात्रा की तस्वीरों को लेकर महिला आयोग ने लोगों से ऐसा ना करने की अपील की है।

dumka news NCW meets family of Dumka girl, urges people not to circulate victim photos

Recommended Video

    Jharkhand BJP leader Seema Patra: सीमा पात्रा अरेस्ट, कौन हैं, क्या आरोप | वनइंडिया हिंदी | *News

    बुधवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की एक दो सदस्यीय टीम ने दुमका पहुंची। टीम ने 12वीं की छात्रा के परिजनों से मुलाकात की और स्थिति का जायजा लिया। महिला आयोग की लीगल काउंसलर शालिनी सिंह ने बताया, जैसे ही हमें घटना की जानकारी हुई, हमने स्वत: कार्रवाई की और मामले को डीजीपी के सामने उठाया। उन्होंने कहा, हम जल्द ही अपनी रिपोर्ट महिला आयोग की अध्यक्ष के सामने पेश करेंगे, जिसके बाद इस मामले में आगे के कदम उठाए जाएंगे। हम अभी कुछ भी नहीं बता सकते।

    महिला आयोग की लीगल काउंसलर शालिनी सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, सोशल मीडिया पर लोग पीड़िता की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। कृपया सुनिश्चित करें कि इसे रोका जाए, महत्वपूर्ण जानकारी का दुरुपयोग न हो और एक महिला की गरिमा की रक्षा की जाए।

    राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो 4 से 5 सितंबर को झारखंड के दुमका जिले का दौरा करेंगे। वह पीड़ित परिवार से भी मिलेंगे और मामले की स्थिति का जायजा लेंगे। इसके अलावा भाजपा नेता कपिल मिश्रा और सांसद निशिकांत दुबे भी आज छात्रा के परिवारवालों से मुलाकात करेंगे।

    बता दें कि 23 अगस्त को 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा अपने घर में सो रही थी। तड़के सुबह करीब पांच बजे उसी मोहल्ले में रहने वाला शाहरुख हुसैन उसके घर पहुंचा। उसने खिड़की के कांच तोड़कर छात्रा पर पेट्रोल डाला और माचिस जला कर उसे आग के हवाले कर दिया। पांच दिनों तक चले इलाज के बाद छात्रा की मौत हो गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+