Dhanwar Chunav 2024: धनवार सीट पर दिलचस्प मुकाबला, बाबूलाल मरांडी के खिलाफ इंडी गठबंधन के दो दिग्गज

Dhanwar Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में धनवार विधानसभा सीट सुर्खियों में है। धनवार सीट पर भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को टिकट दिया है। भाजपा यहां से पिछले तीन चुनावों में हार रही है। साल 2009 और 2019 में झारखंड विकास मोर्चा उम्मीदवार की जीत हुई है। 2014 में यहां से भाकपा-माले उम्मीदवार की जीत हुई थी।

2019 के विधानसभा चुनाव में बाबूलाल मरांडी ने झारखंड विकास मोर्चा उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार बाबूलाल मरांडी बीजेपी टिकट पर चुनाव मैदान में है। बाबूलाल मरांडी के खिलाफ इस बार झामुमो के निजामुद्दीन अंसारी और सीपीआई (एमएल) के राजकुमार यादव मैदान में हैं।

Dhanwar Chunav 2024

झारखंड में इंडिया ब्लॉक ने आधिकारिक तौर अपने सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे की घोषणा कर दी है। जेएमएम कुल 43 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। पहले चरण में जेएमएम 23 और दूसरे चरण में 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा।

वहीं कांग्रेस ने 30 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। सीपीआई-एमएल के हिस्से तीन सीटें आई हैं। धनवार विधानसभा सीट पर बाबूलाल मरांडी के खिलाफ सीपीआई-एमएल और जेएमएम दोनों अपने-अपने उम्मीदवार उतारेंगे। हालांकि ये दोस्ताना मुकाबला होगा। वहीं आरजेडी 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

जेएमएम की ओर से इस सीट पर पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने पर्चा दाखिल किया है।भाकपा-माले की ओर से पूर्व विधायक राजकुमार यादव मैदान में हैं।

Dhanwar Assembly constituency: धनवार निर्वाचन क्षेत्र के बारे में जानें?

धनवार गिरिडीह जिले के खोरी महुआ उपखंड में एक ब्लॉक है और एक विधानसभा क्षेत्र है। धनवार नगर पंचायत का गठन साल 2019 में किया गया था। धनवार गिरिडीह जिले का सबसे व्यस्त जगह है। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक धनवार की कुल जनसंख्या 15,200 है। धनवार में कुल साक्षर व्यक्तियों की संख्या 6,153 है।

2019 विधानसभा चुनावों में बाबूलाल मरांडी को 52,352 वोट मिले थे। वहीं भाजपा लक्ष्मण प्रसाद सिंह को 34,802 वोट मिले थे। 2014 विधानसभा चुनाव में धनवार से CPI(ML)L के राज कुमार यादव जीते थे और 50,634 वोट मिले थे। JVM(P) के बाबूलाल मरांडी को 39,922 वोट मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+