धनबादः स्टेशन मास्टर की पत्नी की हत्या के मामले में नया खुलासा, गला घोंटने से पहले किया था रेप

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में स्टेशन मास्टर कृष्ण कुमार की पत्नी सुनीता हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपितों ने हत्या करने से पहले सुनीता के साथ रेप किया था और फिर उसका गला रेत दिया था। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है। आरोपितों ने पुलिस की पूछताछ में खुद यह बात बताई है और मेडिकल साक्ष्य के आधार पर सुनीता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

dhanbad station master wife murder case police arrested two accused

गुरुवार को ही इस मामले में बरवाअड्डा पुलिस ने दो आरोपियों राजेश नापित और छोटू महतो को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दोनों के बयान से ही मामले का खुलासा हुआ। आरोपियों ने हत्या में साथ देने की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर ही पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किये गए चाकू, वह रस्सी जिससे सुनीता का हाथ पैर बांधा गया था, उसको बरामद किया था।

मालूम हो कि इस मामले में मां तारा होटल का संचालक आनंद महतो मुख्य आरोपी है। आनंद महतो ने नेटवर्किंग का भ्रम जाल फैला कर 12 करोड़ रुपए देने के नाम पर कालूबथान स्टेशन मास्टर कृष्ण कुमार से ठगी की थी। कृष्ण कुमार और उसकी पत्नी सुनीता बार-बार पैसे देने के लिए आनंद पर दबाव बना रहे थे।

19 जून को सुनीता ने आनंद को धमकी दी कि पैसा नहीं दिया तो इसकी शिकायत पुलिस से करेगी। भांडा फूट जाने के डर से आनंद ने पैसे देने के लिए उन्हें अपने होटल में बुलाया। जहां होटल के कर्मचारी राजेश नापित और छोटू महतो के साथ मिलकर सुनीता की गला रेत कर हत्या कर दी थी, लेकिन पुलिस जांच में हत्या से पूर्व दुष्कर्म की बात सामने आने के बाद केस को नई दिशा मिल गई है। इसके बाद पुलिस अब नय सिरे से मामले की जांच करेगी। जांच में शामिल पुलिस अधिकारियों की मानें तो मुख्य आरोपी आनंद महतो की गिरफ्तारी के बाद सारी तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार टीम छापेमारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+