जज उत्तम आनंद मर्डर केसः आरोपित लखन वर्मा के रिश्तेदारों से पूछताछ करेगी CBI

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के बहुचर्चित न्यायाधीश उत्तम आनंद की हत्या के मामले में अब सीबीआई की टीम पकड़े गए ऑटो ड्राइवर लखन वर्मा के रिश्तेदार से पूछताछ करेगी। सीबीआई की टीम ने जज के हत्या के आरोपित लखन वर्मा के रिश्तेदार को नोटिस भेजा है। साथ ही सीबीआई की टीम लखन वर्मा के मोबाइल को भी खंगाल रही है, जिसमें लखन वर्मा के मामा का नंबर मिला है। बताया जा रहा है कि आरोपित लखव वर्मा और उसका साथी राहुल वर्मा मोबाइल चोरी भी किया करता था।

dhanbad judge uttam anand murder case cbi will do enquiry from relatiive of accuse

रेलवे ठेकेदार के घर से मोबाइल चोरी के साथ-साथ दोनों ने कई अन्य लोगों का मोबाइल चोरी किया था। हालांकि कई महीने बीत जाने के बाद भी सीबीआई इस हत्या के मामले में इन दो आरोपितों के अलावा किसी अन्य तक नहीं पहुंच पाई है लेकिन सीबीआई ने दावा किया है कि जज उत्तम आनंद की हत्या की साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड के अहम सुराग उन्हें मिले हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जज हत्या मामले के आरोपितों को अगस्त में सीबीआई की टीम नार्को टेस्ट, ब्रेम मेपिंग सहित अन्य वैज्ञानिक जांच करवाने गुजरात ले गई थी। वहीं हत्या के मास्टरमाइंड का सुराग मिलने के बाद सीबीआई एक बार फिर से हत्या आरोपी ऑटो ड्राइवर लखन वर्मा तथा राहुल वर्मा को नार्को टेस्ट, ब्रेन मेपिंग के लिए गुजरात लेकर गई है। सीबीआई की टीम ने 6 दिसम्बर से 29 दिसंबर तक चार टेस्ट कराने की स्वीकृति न्यायालय से ली है।

बता दें कि इसी साल 28 जुलाई को मॉर्निंग वॉक के दौरान धनबाद न्यायालय में तैनात जज उत्तम आनंद की ऑटो से टक्कर होने के बाद मौत हो गई थी। पहले जज हत्या मामले की जांच झारखंड पुलिस कर रही थी। बाद में हाईकोर्ट के निर्देश पर मामले की जांच सीबीआई को दे दी गयी गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+