मकान मालिक के बेटे के साथ पत्नी को कमरे में देख पति का खौला खून फिर चाकू से मार डाला
धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के धनसार थाना क्षेत्र के गांधी रोड हल्दी पट्टी में मंगलवार को महिला का शव घर के बाथरूम से बरामद हुआ। पुलिस ने मामले की छानबीन कर आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। उसने पहले चाकू से अंधाधुंध हमला कर दिया। इसके बाद लोढ़ी से सिर कूच कर पति फरार हो गया। पुलिस ने हत्या की वारदात के कुछ घंटों बाद ही फरार पति को गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी की हत्या कर हो गया था फरार
किराये के मकान में पिंकी देवी का लहूलुहान शव मिला। शव मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। धनसार थाना प्रभारी जयराम प्रसाद पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जब पिंकी के पति देवेंद्र प्रसाद वर्मा की खोजबीन शुरू की तो वह घर पर नहीं मिला। मौत की खबर सुन कर मृतक की मां रीता देवी और उसका भाई घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही आरोपित का बड़ा भाई भी पहुंच गया।

अवैध संबंध के शक में पत्नी को मार डाला
मृतक पिंकी के परिजनों ने हत्या का सीधा आरोप देवेंद्र पर लगाया। उनका कहना था कि अक्सर देवेंद्र पिंकी के साथ मारपीट करता था। मंगलवार की रात दो बजे देवेंद्र ने अपने दोनों बेटे साहिल और समीर को अपने भांजे के घर छोड़ आया था। देवेंद्र पर हत्या का शक गहराते ही पुलिस ने सरगर्मी से उसकी खोजबीन शुरू की।

बस स्टैंड से किया गिरफ्तार
पति पर शक गहराते ही पुलिस ने देवेंद्र के मोबाइल लोकेशन को खंगालना शुरू किया। हत्या करने के बाद वह शहर से भागने की फिराक में था। बस स्टैंड में बैठ कर देवेंद्र गांधी रोड की गतिविधि की जानकारी अपने एक मित्र से मोबाइल पर लगातार ले रहा था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पुलिस लोकेशन खंगालते हुए बरटांड़ स्थित बस स्टैंड पहुंची और देवेंद्र को दबोच लिया।

पत्नी फेसबुक पर ज्यादा रहती थी सक्रिय
देवेंद ने पुलिस को बताया कि सात-आठ साल पहले उसकी शादी पिंकी से हुई थी। पिंकी की बड़ी बहन से उसके बड़े भाई दीपक वर्मा की शादी हुई है। पत्नी की छोटी बहन की शादी भी उसके ही रिश्तेदार से हुई है। उसने बताया कि पत्नी वाट्सएप और फेसबुक पर सक्रिय थी। उसे यह बात नागवार गुजर रही थी।

मकान मालिक के बेटे के साथ पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा
इसी बीच 17 अगस्त यानी विश्वकर्मा पूजा के दिन उसने अपनी पत्नी को मकान मालिक के पुत्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी मिलने के बाद लगातार उससे विवाद हो रहा था। उसने पत्नी के चेहरे पर चाय फेंक दी थी।












Click it and Unblock the Notifications