Delhi: दिल्ली सरकार ने दी 29 और दुकानों को 24 घंटे खोलने की मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

राष्ट्रीय राजधानी की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने और 29 दुकानों को 24 घंटे खोलने की अनुमति दी है। सरकार अब तक कुल 552 दुकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को को दिन रात खोलने को लेकर मंजूरी दी है।

दिल्ली सरकार ने अब तक 552 दुकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने की अनुमति प्रदान की है। सरकार का मुख्य उद्देश्य दिल्ली की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही रोजगार के अधिक अवसर पैदा करना है।

राजधानी की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने और 29 दुकानों को 24 घंटे खोलने की अनुमति दी है। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा। दिल्ली के श्रम मंत्रालय ने प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समक्ष प्रस्ताव रखा, जिसे बृहस्पतिवार को मंजूरी दी गई। अब इस प्रस्ताव को उपराज्यपाल को भेजा गया है।

Delhi 24x7 Shops

24 घंटे दुकानों का संचालन करने के इच्छुक 35 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसमें पाया गया कि 35 आवेदनों में से 3 आवेदन अधूरे थे और जांच के दौरान उनमें दी गई जानकारी भी गलत पाई गई। इस आधार पर इन तीनों आवेदनों को होल्ड कर दिया गया। इसी तरह 35 में से 3 आवेदन डुप्लीकेट पाए गए यानी एक ही आवेदनकर्ता ने दो बार आवेदन कर दिया था। जांच के उपरांत उसका एक आवेदन रद्द कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+