बंद कमरे में मिली डॉक्टर की सड़ी हुई लाश, पिछले 6 महीने से नहीं मिला था वेतन

गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट के देवदांड़ स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर का सड़ा गला शव मिलने से हड़ंकप मच गया। मृतक शख्स की पहचान डॉक्टर विजय कृष्ण श्रीवास्तव के रूप में हुई है। मृतक की लाश बुधवार को उनके कमरे से सड़े-गले हाल में बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक डॉ. विजय को 6 महीने से वेतन नहीं मिला था, जिसके चलते वह आर्थिक परेशानी से जूझ रहे थे।

dead body found of doctor in bad condition

पैसे न होने के चलते वह तनाव में भी थे। डॉ. विजय की डिस्ट्रिक मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट के तहत जनवरी 2020 में संविदा पर बहाली हुई थी। विजय मूलरूप से बिहार के रहने वाले थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वह अभिनेता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के रिश्‍तेदार थे और फिलहाल मंडल कारा में नियुक्‍त थे।

मृतक डॉक्टर की पत्नी सुजाता विजय श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि उनके पति को 6 महीने से वेतन नहीं मिला था। सिविल सर्जन से लेकर सबके पास उनके पति ने फरियाद की थी, लेकिन किसी ने कोई सहायता नहीं की। पत्नी सुजाता ने कहा कि हमारे सामने भुखमरी की स्थिति आ गई थी। बच्चों को दूध पिलाने तक के लिए पैसा नहीं था।

करीब 15 दिन पहले पति-पत्नी के बीच विवाद भी हुआ था, जिसके कारण सुजाता अपने तीनों बच्चे को लेकर गोड्‌डा से सटे पंजवारा चली गई थी और वहां नर्सिंग का काम कर रही थी। इन 15 दिनों में दोनों के बीच कभी मोबाइल से भी बात नहीं हुई। बता दें कि डॉक्टर विजय कृष्ण के तीन बच्चे हैं। सूर्यन विजय (16), जयेश विजय (13), ऋषिता (3) नाम है।

डॉक्टर विजय कृष्ण जब कटिहार मेडिकल कॉलेज में पढ़ते थे, तो वहां पर काम करने वालीं केरल की नर्स सुजाता से उनको प्यार हो गया। करीब चार साल बाद साल 2001 में दोनों ने शादी भी कर ली। मृतक डॉक्टर के बड़े बेटे ने पिछले साल मैट्रिक पास किया था। पैसे के अभाव में जयेश का नाम स्कूल से हटा दिया गया था।

आर्थिक परेशानी के कारण दोनों के बीच आपसी विवाद भी होता था। सिविल सर्जन डॉक्टर शिवप्रसाद मिश्रा का कहना है कि डीएमएफटी के तहत बहाल सभी कर्मी के वेतन के लिए कई बार पैसों की मांग की है। करीब 6 महीने से इन सभी को वेतन नहीं मिला है। डॉक्टर विजय कृष्ण तो मेरे परिवार के सदस्य थे। उनकी मौत से मैं दुखी हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+