Congress MLA Mamta Devi पर गिरी गाज, कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई, विधानसभा स्पीकर ने अयोग्य करार दिया
झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। महिला कांग्रेस विधायक ममता देवी को झारखंड विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने अयोग्य करार दिया है। कोर्ट ने ममता को पांच साल की सजा सुनाई है।

Congress MLA Mamta Devi को विधानसभा की सदस्यता गंवानी पड़ेगी। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कांग्रेस विधायक ममता देवी को अयोग्य ठहराने का आदेश जारी किया है। बता दें कि हजारीबाग की एक MP/MLA कोर्ट ने 13 दिसंबर को हुई फायरिंग के एक मामले में ममता देवी कोपांच साल की सजा सुनाई है।
पांच साल कैद की सजा
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रामगढ़ जिले के गोला में हिंसक विरोध से जुड़े एक मामले में अदालत ने 13 दिसंबर को ममता देवी और 12 अन्य को पांच साल कैद की सजा सुनाई थी।

स्पीकर ने अयोग्य करार दिया
रामगढ़ से निर्वाचित कांग्रेस विधायक ममता देवी आपराधिक मामले में दोषी ठहराई गई हैं, ऐसे में नियमों के मुताबिक उनकी सदस्यता खत्म हो जाएगी। स्पीकर ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया।
अयोग्यता अधिसूचना जारी
रामगढ़ जिले के गोला में हिंसक विरोध से जुड़े केस में MP/MLA कोर्ट के फैसले के बाद विधानसभा अधिकारियों ने कहा कि अध्यक्ष के निर्देश पर सचिव ने अयोग्यता अधिसूचना जारी की।
Recommended Video

किस नियम के कारण गंवानी पड़ी सदस्यता
एक अधिकारी ने कहा, "जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के नियमों के अनुसार अयोग्यता अधिसूचना जारी की गई है, जो किसी भी सदस्य जिसे दो साल या अधिक कारावास की सजा सुनाई गई है, उसे तत्काल अयोग्यता को अनिवार्य बनाता है।"
दूसरी कांग्रेस MLA जिन्हें कोर्ट ने सजा सुनाई
आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सदस्यता गंवाने वाली ममता देवी इस साल विधानसभा से अयोग्य करार दी गईं दूसरी कांग्रेस विधायक हैं। इससे पहले मार्च में, झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और मंदार से निर्वाचित विधायक बंधु तिर्की को आय से अधिक संपत्ति के मामले में अयोग्य घोषित किया गया था। बंधु को कोर्ट ने तीन साल की कैद की सजा सुनाई है।

झारखंड में क्या हैं सियासी समीकरण
बता दें कि कांग्रेस झारखंड की गठबंधन सरकार में दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी है। दो विधायकों की अयोग्यता के बाद अभी भी 81 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 17 विधायक हैं। झामुमो के 30 विधायक हैं। लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का एक विधायक है। गौरतलब है कि झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस-राजद के विधायकों को कुछ दिनों पहले सीएम हेमंत सोरेन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए डैम में बोटिंग करते दिखे थे।












Click it and Unblock the Notifications